फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh, Budget next step in the ongoing efforts to build a new and self-reliant India, Gajendra Singh Shekhawat

नए व आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में जारी प्रयासों में बजट अगला कदम- गजेंद्र सिंह शेखावत

Mon, 07 Feb 2022 11:06 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
chandigarh, Budget next step in the ongoing efforts to build a new and self-reliant India, Gajendra Singh Shekhawat
चंडीगढ़। आम बजट को लेकर भाजपा ने सेक्टर-37 स्थित ला भवन में एक बुद्धिजीवी सम्मेलन का आयोजन किया। इस मौके पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 का आम बजट एक नए और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के विजन को साकार करने के लिए जारी प्रयासों की दिशा में हमारा अगला कदम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में करीब 8 साल पहले देश के नवनिर्माण का जो संकल्प लिया गया था, उस दिशा में हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं। यह बजट विश्व पटल पर बहुत मजबूती से सशक्त राष्ट्र के रूप में उभरते आत्मनिर्भर भारत के तीव्र विकास की दिशा तय करने वाला दस्तावेज है। कार्यक्रम से पहले स्वर कोकिला लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

शेखावत ने कहा कि भारत की आर्थिक विकास दर चालू वित्त वर्ष में 9.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो दुनिया की समस्त बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सर्वाधिक है। पंजाब के नौजवान बहुत बड़ी संख्या में सेना और अर्धसैनिक बलों में तैनात होकर राष्ट्र की सेवा में जुटे हैं। देश की सुरक्षा प्राथमिकता है, ऐसे में इस बजट में रक्षा क्षेत्र में घरेलू उद्योग के लिए 68 प्रतिशत तक की धनराशि का प्रावधान किया गया है। चुनौतियों के बावजूद भारत का सकल घरेलू उत्पाद बढ़ा है। जीडीपी 230000 करोड़ रुपये हो गई है। आत्मनिर्भर भारत विजन को साकार करने के लिए 60 लाख रोजगारों का सर्जन करने का प्रावधान रखा गया है। पीएम आवास योजना के तहत 80 लाख नए मकान बनेंगे और इसके लिए 48000 करोड रुपए आवंटित किए गए हैं। अगले 3 वर्षों में 400 वंदे भारत ट्रेन मिलेंगी। मुख्य वक्ता के रूप में हिस्सा लिया तथा इस बार के बजट को आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था का एक दस्तावेज बताया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, हिमाचल के सह प्रभारी संजय टंडन, महापौर सरबजीत कौर ढिल्लों, महामंत्री रामवीर भट्टी, चंद्रशेखर ,पंजाब हरियाणा बार काउंसिल के उपाध्यक्ष राजकुमार चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed