फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh boy ranvir duggal selected for world snooker championship

वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप में खेलेगा सबसे कम उम्र का रणवीर, ऐसा है करियर

Sun, 01 Oct 2017 03:35 PM IST
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 01 Oct 2017 03:35 PM IST
विज्ञापन
chandigarh boy ranvir duggal selected for world snooker championship
स्नूकर प्लेयर रणवीर दुग्गल
वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी रणवीर दुग्गल का चयन हुआ है। रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में वे विदेशी खिलाड़ियों को चुनौती देंगे। रूस में आठ अक्तूबर से चैंपियनशिप का आयोजन होगा।
विज्ञापन


रणवीर अंडर-16 आयु वर्ग की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इस चैंपियनशिप में विश्व के बेहतरीन खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। भारतीय टीम के लिए चुने गए रणवीर शहर के एकमात्र खिलाड़ी हैं। भारतीय स्नूकर टीम में कुल तीन खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। रणवीर के अलावा इस टीम में हरियाणा के दिग्विजय सिंह और मुंबई के कृष शामिल हैं।
विज्ञापन


इस आधार पर हुआ चयन
शहर के सेंट स्टीफंस स्कूल में कक्षा सात के छात्र रणवीर दुग्गल (13) अपने आयु वर्ग में देश के 4 वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं। वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप इससे पहले अंडर-17 से खेली जाती थी। पहली बार अंडर-16 की चैंपियनशिप इस बार होने जा रही है। नेशनल में शानदार प्रदर्शन की बदौलत रणवीर का चयन इस चैंपियनशिप के लिए हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


टॉप विदेशी खिलाड़ी करेंगे शिरकत
रूस में आयोजित होने वाले इस चैंपियनशिप में इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, न्यूजीलैंड, अमेरिका, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, हॉलैंड, जापान और चीन के टॉप रैंकिंग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। रणवीर ने बताया कि भारत को इंग्लैंड, चीन और जर्मनी से कड़ी चुनौती मिलने वाली है।


रोजाना कई घंटे अभ्यास
रणवीर शुक्रवार देर शाम रूस के लिए रवाना हुए। इससे पहले बातचीत में उन्होंने बताया कि वर्ल्ड स्नूकर रैंकिंग चैंपियनशिप के लिए वह रोजाना पांच घंटे से ज्यादा कड़ाअभ्यास करते हैं। पांच साल की उम्र से ही स्नूकर खेल रहे हैं। इस खेल की बारीकियां दादा राकेश दुग्गल और पिता सौरव दुग्गल से सीखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed