फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh bowler Nishank Birla took 9 wickets against UP.

Chandigarh News: यूपी के खिलाफ चंडीगढ़ के गेंदबाज निशंक बिरला ने चटका डाले 9 विकेट

Sat, 07 Feb 2026 11:15 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh bowler Nishank Birla took 9 wickets against UP.
यूपी के खिलाफ चंडीगढ़ के गेंदबाज निशंक बिरला ने चटका डाले 9 विकेट
विज्ञापन

- कानपुर में खेला जा रहा कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी

संवाद न्यूज एजेंसी

चंडीगढ़। उत्तर प्रदेश के खिलाफ कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी मैच के दूसरे दिन निशंक बिरला इतिहास रचने से सिर्फ एक विकेट दूर रह गए, लेकिन उनकी यादगार नौ विकेट की गेंदबाजी ने चंडीगढ़ को मुकाबले में मजबूती से बनाए रखा।
यह मुकाबला ग्रीन पार्क स्टेडियम, कानपुर में खेला जा रहा है। चंडीगढ़ के ऑफ स्पिनर निशंक बिरला ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 34.1 ओवरों में 110 रन देकर 9 विकेट झटके, जिसके चलते उत्तर प्रदेश की टीम अपनी पहली पारी में 260 रनों पर सिमट गई। बिरला ने अपनी सटीक लाइन-लेंथ और बेहतरीन टर्न से बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया और इस टूर्नामेंट में दस विकेट लेने का मौका बेहद करीब से चूक गए। इस दौरान उत्तर प्रदेश के लिए काव्या (99) और अक्षु बाजवा (91) ने 129 रनों की अहम साझेदारी निभाई।
विज्ञापन

इससे पहले चंडीगढ़ की टीम पहली पारी में 170 रनों पर ऑलआउट हो गई थी, जिससे उत्तर प्रदेश को पहली पारी में 90 रनों की बढ़त मिली।

इसके बाद दूसरी पारी में चंडीगढ़ ने दिन का खेल समाप्त होने तक 4 विकेट पर 78 रन बना लिए। दुष्यंत ने 45 रनों की अहम पारी खेली, जबकि अक्षु बाजवा ने 19 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed