{"_id":"588356274f1c1b4216eff9ca","slug":"chandigarh-bjp-will-campaign-in-rajpura-sanjay-tondon","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब चुनाव: चंडीगढ़ भाजपा को अहम जिम्मेदारी, राजपुरा सीट पर करेंगे प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब चुनाव: चंडीगढ़ भाजपा को अहम जिम्मेदारी, राजपुरा सीट पर करेंगे प्रचार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 21 Jan 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
संजय टंडन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब की राजपुरा सीट पर जीत दर्ज करने की जिम्मेदारी हाईकमान की ओर से चंडीगढ़ भाजपा को दी गई है। ऐसे में शुक्रवार से चंडीगढ़ भाजपा के नेताओं ने राजपुरा में जाकर प्रचार भी शुरू कर दिया है। भाजपा के सभी जिला अध्यक्ष वहां पर प्रचार कर रहे हैं।
भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन को पार्टी की ओर से स्टार प्रचारक भी बनाया गया है। मालूम हो कि राजपुरा सीट के लिए पहले भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन को टिकट दी जा रही थी लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया था। इसलिए राजपुरा सीट पर प्रचार की जिम्मेदारी चंडीगढ़ भाजपा को दी गई है।
भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन ने शनिवार को राजपुरा में उम्मीदवार हरजीत सिंह ग्रेवाल के समर्थन में प्रचार किया। मेयर आशा जसवाल के अलावा नगर निगम के पार्षद भी राजपुरा में प्रचार के लिए जाएंगे। वहीं चंडीगढ़ कांग्रेस के नेता दवेंद्र सिंह बबला अपनी टीम के साथ मोहाली, शशि शंकर तिवारी अपनी टीम के साथ प्रतिदिन डेराबस्सी में कांग्रेस उम्मीदवार के प्रचार के लिए जा रहे हैं।