फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh bjp state president election in next month, many politicians is in race

अमित शाह ने दिया नया चंडीगढ़ BJP का नया अध्यक्ष चुनने के आदेश, ये हैं दावेदार

Wed, 24 May 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 24 May 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
chandigarh bjp state president election in next month, many politicians is in race
चुनाव को लेकर चंडीगढ़ बीजेपी की मीटिंग
राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने चंडीगढ़ बीजेपी का नया अध्यक्ष चुनने के आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं इस पद की रेस की कई दिग्गज दावेदार हैं। यूटी गेस्ट हाउस में शनिवार रात को कोर ग्रुप की बैठक हुई। इसमें नए अध्यक्ष की नियुक्त पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि वैसे टंडन सही काम कर रहे हैं, लेकिन उनका कार्यकाल काफी लंबा हो गया है। ऐसे में एक माह बाद नए अध्यक्ष को नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाए। इस पर पार्टी प्रभारी प्रभात झा ने नए अध्यक्ष के दावेदारों के नाम मांग लिए हैं।
विज्ञापन


ये हैं दावेदार
इस समय सतिंदर सिंह, प्रदीप शर्मा, पूर्व मेयर अरुण सूद, देवेश मोदगिल, सतप्रकाश अग्रवाल को नए अध्यक्ष का दावेदार माना जा रहा है। एकजुट होकर काम करें, नहीं तो कार्रवाई करनी पड़ेगी बैठक से पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन गायब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह ने कहा कि उन्हें नेताओं की गुटबाजी की समय-समय पर शिकायत मिलती रहती है, जोकि गलत है। सभी एकजुट होकर काम करें, अगर ऐसा न हुआ तो उन्हें ही सोचना पड़ेगा, कोई न कोई कार्रवाई जरूर करनी पड़ेगी। मालूम हो कि शहर में टंडन के अलावा सांसद किरण खेर, जैन और धवन का गुट है जिनमें तालमेल की भारी कमी है।


अभी पार्षदों की गुटबाजी के कारण ही भाजपा बहुमत होने के बावजूद अपनी पार्टी की पार्षद हीरा नेगी को वित्त एवं अनुबंध कमेटी का चुनाव नहीं जिता पाई थी। पिछले लोकसभा चुनाव में भी टंडन, जैन और धवन की गुटबाजी के कारण किरण खेर को टिकट मिल गया था, जबकि उस समय खेर के चुनाव लड़ने की कोई चर्चा ही नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed