फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh bjp, sector 17 parking issue, harmohan dhawan, sanjay tandon, amit shah, chandigarh

पार्किंग के मुद्दे पर चंडीगढ़ भाजपा में दरार, अमित शाह से मिलेंगे

Sat, 14 May 2016 11:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 14 May 2016 11:18 AM IST
विज्ञापन
chandigarh bjp, sector 17 parking issue, harmohan dhawan, sanjay tandon, amit shah, chandigarh
हरमोहन धवन का विरोध प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
धवन के मेयर के खिलाफ मोर्चा खोलने के बाद अब टंडन गुट दिल्ली जाने की तैयारी कर रहा है। दिल्ली में सोमवार को टंडन गुट राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को मिलेगा। शाह से टंडन गुट धवन पर कार्रवाई की मांग करेगा। मालूम हो कि मल्टीलेवल पार्किंग चलाने के लिए दो पार्किंग बंद करने के मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन ने अपनी ही पार्टी के मेयर अरुण सूद और भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। 
विज्ञापन

धवन ने इन दोनों नेताओं को कागजी और हवाई नेता भी कहा था। पहले स्थानीय नेताओं ने टंडन पर दबाव बनाया कि स्थानीय स्तर पर ही कार्रवाई की जाए, लेकिन बाद में पता चला कि धवन पर स्थानीय इकाई कार्रवाई नहीं कर सकती क्योंकि धवन भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं।
विज्ञापन


सभी पार्षदों को एकजुट रहने की दी हिदायत

भाजपा में मचे बवाल को शांत करने के लिए पार्टी प्रभात झा आए जिन्होंने मेयर के अलावा करीब 4 पार्षदों से मिले जबकि कुछ से फोन पर बात की। जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन को उनकी राय जानने के लिए नहीं बुलाया गया। पहले ऐसा लग रहा था कि पार्टी प्रभारी प्रभात झा की ओर से कुछ नेताओं को नोटिस जारी किया जा सकता है लेकिन छह माह बाद नगर निगम चुनाव होेने के कारण ऐसा नहीं किया गया। इस मौके पर पार्टी प्रभारी ने सभी पार्षदों को एकजुट रहने की हिदायत दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर विरोधी भाजपा पार्षदों ने कहा कि पार्किंगों को बंद करने से व्यापारी नाराज हैं, इसका नुकसान भाजपा को आने वाले निगम चुनाव में हो सकता है। सूत्रों का कहना है कि पार्टी प्रभारी की ओर से भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन को कहा गया कि कोई बीच का हल निकाला जाए, जिससे किसी का भी नुकसान न हो। मालूम हो कि पार्किंग के मुद्दे पर जो भाजपा पार्षदों में गुटबाजी हो रही है, उसे कम करने के लिए प्रभारी आए थे। उधर व्यापारियों ने पार्किंग खुलवाने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं से भी संपर्क करना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed