{"_id":"c53a936b5e60a97371d9dfb1a64fd6c2","slug":"chandigarh-bjp-president-sanjay-tandon-will-not-receive-narendra-modi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी का स्वागत करने वालों की सूची तय, नहीं होंगे टंडन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी का स्वागत करने वालों की सूची तय, नहीं होंगे टंडन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 22 Jan 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पर जिन वीआईपी की सूची प्रोटोकॉल के हिसाब से तय की है। उसमें भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन का नाम नहीं है। इस बारे भाजपा नेताओं की अधिकारियों के साथ बैठक हुई।
विज्ञापन
एडवाइजर के साथ हुई बैठक में भाजपा नेताओं ने टंडन का नाम शामिल करने का प्रयास किया। लेकिन सलाहकार ने कहा कि पीएमओ कार्यालय को ही नाम तय करना है।
इसके बाद भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन ने पंजाब और हरियाणा के गवर्नर और प्रशासक कप्तान सिंह सोलंकी के साथ बैठक की। अंत में टंडन ने पार्टी हाईकमान को संपर्क किया। इस पर हाईकमान के नेताओं ने हरियाणा और पंजाब के नेताओं की सूची भेजने को कहा।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि हाईकमान की ओर से टंडन को इशारा हो गया है कि पीएमओ की ओर से जारी नई सूची में उनका नाम शामिल होगा।
मालूम हो कि पिछले साल भी जब पीएम नरेंद्र मोदी शहर में आए थे तो भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन अपने दल के दोनों महासचिव के साथ मोदी का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट गए थे। लेकिन वह मंच नहीं साझा कर पाए थे।
विज्ञापन
फिलहाल एयरपोर्ट पर स्वागत करने वालों में प्रशासन की सूची में मेयर अरुण सूद और सांसद किरण खेर का नाम शामिल है। लेकिन सीनियर डिप्टी मेयर देवेश मोदगिल और डिप्टी मेयर हरदीप सिंह एयरपोर्ट पर पीएम का स्वागत नहीं कर पाएंगे।
पीएमओ कार्यालय भेजी सूची
गवर्नर के साथ बैठक करने के बाद भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन ने पार्टी हाईकमान से बात की। जिसके बाद टंडन ने अपने नाम के अलावा शहर के 5 नेताओं का नाम सूची में भेजा है। जिसमें महासचिव चंद्रशेखर और प्रेम कौशिक का नाम भी है। इसके अलावा पंजाब और हरियाणा के भाजपा अध्यक्ष का नाम भी शामिल है। पंजाब से सरकार में भाजपा के चारों मंत्रियों और केंद्रीय मंत्री विजय सांपला का नाम भी शामिल है। जबकि हरियाणा से पंचकूला विधायक ज्ञान चंद गुप्ता, कालका विधायक लतिका शर्मा, सांसद रतन लाल कटारिया, हरियाणा सरकार के मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ और नायब सैनी भी उपस्थित होंगे। मोदी से मिलने के लिए भाजपा के सीनियर नेताओं में होड़ लगी हुई है।