फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh begins with one day trophy win

वन डे ट्राफी में चंडीगढ़ का जीत से आगाज

Thu, 20 Feb 2020 03:00 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 03:00 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh begins with one day trophy win
चंडीगढ़। जीत की लय को कायम रख कप्तान अमनजोत कौर ने अपने अर्द्धशतक की बदौलत पुडुचेरी में खेली जा रही बीसीसीआई वुमेंस वन डे ट्रॉफी में बिहार को 106 से हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ शानदार आगाज किया है। चंडीगढ़ ने बिहार के समक्ष 189 रन की चुनौती दी, जिसका नंदिनी शर्मा की घातक गेंदबाजी ने बखूबी डिफेंड कर बिहार को 40वें ओवर्स में ही 82 रन पर ढेर कर दिया।
विज्ञापन

इससे पूर्व, चंडीगढ़ ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बावजूद सतर्क शुरुआत के भी चंडीगढ़ ने अपना पहला विकेट छठे ओवर में खो दिया। जब अपूर्वा ने मनीषा बधन को दो के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड किया जिस समय टीम का स्कोर 14 रन था। इसके बाद मोनिका पांडेय और कप्तान अमनजोत कौर की जोड़ी ने संभली हुई साझेदारी कर स्कोर को 100 के पार लगाया। मोनिका ने 122 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया, जिसके बाद कप्तान अमनजोत कौर ने 88 गेंदों पर अर्द्धशतक जड़ा। खतरनाक दिख रही इस जोड़ी का अंत अपूर्वा ने किया जब उन्होंने पारी के 40वें ओवर में मोनिका पांडेय को 54 के निजी स्कोर पर चलता किया और जिससे स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 118 रन हुआ। इसके बाद अमनजोत कौर ने रनों की गति बढ़ाते हुए प्रियंका गुलेरिया के साथ 43 रनों की छोटी, लेकिन महत्वपूर्ण पारी खेली। प्रियंका को निवेदिता ने 12 के निजी स्कोर पर आउट किया, जिससे स्कोर 45वें ओवर में तीन विकेट के नुकसान रन 161 रन हो गया। अमनजोत ने अपने रन बटोरने को क्रम जारी रखा, लेकिन स्लोग ओवर्स में दूसरे छोर से पार्टनर के सहयोग को तरसती रही। इसके बाद श्रद्धा ने नंदिनी शर्मा को आठ रन पर आउट किया जिसके बाद इसी गेंदबाज ने कप्तान अमनजोत की साहसिक पारी का अंत किया जिससे स्कोर 48वें ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 177 रन हुआ। अमनजोत ने अपने 84 रनों की पारी में शानदार सात चौके लगाए। अपूर्वा ने अपने 49वें ओवर में पारुल सैनी (5) और शिवांगी (0) के रूप में लगातार दो विकेट चटकाए, जबकि रचना कुमारी ने रजनी देवी को रन आउट किया। निर्धारित 50 ओवर में चंडीगढ़ ने आठ विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए।
विज्ञापन

बॉक्स
चंडीगढ़ की तिगड़ी के प्रयासों ने बिहार को 82 रन पर किया ढेर
लक्ष्य का पीछा करते हुए नंदिनी शर्मा (4/14) ने बिहार के मंसूबे पर पानी फेर दिया जब उन्होंने शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया और एक समय पर 13वें ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर बिहार का स्कोर 24 कर दिया। बिहार इस नुकसान की भरपाई नहीं कर पाया और चंडीगढ़ की तिगड़ी रजनी देवी (2/18), कुमारी शिबी (2/11) और अंबू (2/9) के प्रयासों ने बिहार को मात्र 82 रनों पर ढेर कर दिया। प्रीति ने सर्वाधिक 17 रन बनाए जबकि 14 रन एर्क्स्टा आए। चंडीगढ़ का अगला मुकाबला अब 22 फरवरी को जम्मू और कश्मीर से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed