फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh beat Mizoram by 7 wickets

चंड़ीगढ़ ने मिजोरम को 7 विकेट से हराया

Mon, 10 Feb 2020 02:00 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh beat Mizoram by 7 wickets
चंडीगढ़। कटक में खेले जा रहे बीसीसीआई वुमन अंडर 23 वन डे टूर्नामेंट में चंडीगढ़ ने एकतरफा मुकाबले में मिजोरम को सात विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी लगातार छठी जीत दर्ज की है। मिजोरम की टीम 59 रन पर ढेर हो गई थी और चंडीगढ़ ने यह लक्ष्य तीन विकेट खोकर अर्जित कर लिया। इस मैच से मिले चार अंकों की बदौलत चंडीगढ़ अब तक 24 अंक जुटा प्लेट ग्रुप की अंक तालिका में सबसे ऊपर है।
विज्ञापन

इससे पूर्व चंडीगढ़ ने टॉस जीतकर मिजोरम को बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। दसवें ओवर में गेंदबाज कुमारी शिबी ने बल्लेबाज ओमोमी को पांच रन पर आउट किया। इसके बाद संध्या कुमारी और एम जाधव तीस रन की साझेदारी कर संकट से उबरने का प्रयास कर ही रही थीं कि सुमन जाधव को 21 के निजी स्कोर पर आउट कर स्कोर को दो विकेट के नुकसान पर 46 कर दिया। इसके बाद गेंदबाज रजनी देवी ने कप्तान मनिजा मुमताज को शून्य पर आउट कर स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 52 किया। मिजोरम ने खराब खेल दिखाते हुए अगले सात विकेट मात्र सात रन पर खो दिए। इसमें सबसे अधिक 26 रन संध्या कुमारी ने जुटाए। पांच खिलाड़ी बिना खाते खोले आउट हो गए और पूरी टीम 31वें ओवर में मात्र 59 रन ही जुटा पाई। गेंदबाजी में कुमारी शिबी ने 4 विकेट चटकाए, जबकि रजनी ने तीन विकेट लेकर उनका बखूबी साथ दिया। काशवी गौतम ओर अमनजोत कौर को एक-एक विकेट से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

मैच 60 रन का आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही जब सलामी बल्लेबाज पारुषि प्रभाकर पारी की दूसरी गेंद में बिना खाते खोले आउट हो गईं। मोनिका पांडेय और पारुल सैनी ने मिलकर 40 रन की पार्टनरशिप निभा कर स्थिति को संभाला। पारी के दसवें ओवर में पियूपियू ने पांडेय को 28 के निजी स्कोर पर आउट कर टीम का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 40 कर दिया। तीन ओवर बाद ही लक्ष्य से मात्र तीन रन दूर, जाधव ने पारुल 14 को आउट किया। नाबाद कप्तान अमनजोत कौर 12 ने विजयी शॉट जड़ कर 14वें ओवर में ही जीत दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed