{"_id":"69163c200017f038770d4301","slug":"chandigarh-beat-bihar-by-215-runs-chandigarh-news-c-16-pkl1079-870534-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: चंडीगढ़ ने बिहार को 215 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: चंडीगढ़ ने बिहार को 215 रन से हराया
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। देवांग कौशिक के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत चंडीगढ़ ने पुरुषों की अंडर-23 वनडे ट्रॉफी (एलीट ग्रुप) मुकाबले में बिहार को 215 रनों से करारी शिकस्त दी। यह मैच वीरवार को रांची के जेएससीए ओवल ग्राउंड पर खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चंडीगढ़ ने शानदार शुरुआत की और पूरे 50 ओवर खेलते हुए 428 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से चार बल्लेबाजों ने अर्धशतक जमाए। ओपनर दिपेंदर कुश ने93 रन बनाकर पारी को मजबूत शुरुआत दी, जिसमें उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के लगाए। उन्हें राघव वर्मा (59) का बढ़िया साथ मिला और दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 139 रनों की अहम साझेदारी की। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी और पूरी टीम 213 रन पर 36.5 ओवर में सिमट गई। गेंदबाजी में भी देवांग कौशिक चमके और उन्होंने 25 रन देकर 5 विकेट चटकाए।