फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Auto Misdeed Case

ऑटो सामूहिक दुष्कर्म के दोषियों को कल सुनाई जा सकती है सजा, धारा-376 ई जोड़ने की लगाई अर्जी

Wed, 07 Aug 2019 11:09 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 07 Aug 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Auto Misdeed Case
सांकेतिक तस्वीर

जिला अदालत में बुधवार को ऑटो सामूहिक दुष्कर्म मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान पीड़ित पक्ष के वकील ने केस में धारा 376-ई जोड़ने की अर्जी लगाई। धारा 376-ई के तहत दोषी को फांसी की सजा भी सुनाई जा सकती है। इस मामले के आरोपियों को एक अगस्त को दोषी करार दिया गया था। 

विज्ञापन


दोषियों में उत्तरप्रदेश के जिला आंबेडकर नगर निवासी मोहम्मद इरफान और दिल्ली के सीमापुरी निवासी कमल हसन शामिल हैं। इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 376 डी, 376 (2जी) और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया था। गुरुवार को सुनवाई के दौरान अदालत दोषियों को सजा सुना सकती है।
विज्ञापन


मामला 13 दिसंबर 2016 का है। 21 वर्षीय पीड़िता अपनी ड्यूटी के बाद घर जा रही थी। पीड़िता ने पिकाडली चौक से घर जाने के लिए ऑटो लिया। ऑटो में दो व्यक्ति सवार थे। एक ऑटो चला रहा था, जबकि दूसरा पीछे बैठा था। आरोपियों ने सुनसान जगह पर ऑटो खराब होने का बहाना बनाकर ऑटो रोक लिया और ऑटो ठीक करने का बहाना करने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी दौरान ऑटो में बैठे आरोपी ने पीड़िता को धक्का दिया। इसी बीच दूसरे आरोपी ने चाकू निकालकर पीड़िता को धमकाया। बाद में दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने वीडियो भी बनाई। आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो उसका वीडियो वायरल कर देंगे। 

पीड़िता ने घर जाकर सारी घटना अपनी मां को बताई। मां ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पीड़िता के पहचान बताने पर पुलिस की ओर से आरोपियों के स्कैच ऑटो स्टैंड पर लगाए गए। जांच के बाद कमल हसन को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था, जबकि मोहम्मद इरफान को प्रॉडक्शन वारंट पर लाकर तीन दिन का रिमांड लिया गया था।

इसके बाद उसका डीएनए टेस्ट करवाया गया। इस दौरान इरफान का डीएनए केस के साथ मैच हो गया। मोहम्मद इरफान पहले ही एक दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहा है। पीड़िता ने टीआईपी के दौरान आरोपियों की पहचान की थी।

क्या है धारा 376-ई
अगर आरोपी को दुष्कर्म मामले में पहले ही धारा 376 के तहत सजा हो रखी हो, तो उस पर धारा 376 ई लगाई जाती है। साल 2013 में निर्भया दुष्कर्म केस के बाद यह संशोधन किया गया था कि यदि एक आरोपी अपराध को दोहराता है तो उस पर आईपीसी की धारा 376-ई लगाई जा सकती है। इस धारा के लगने पर दोषी को कम से कम आजीवन कारावास और फांसी हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed