{"_id":"5e1ccaf28ebc3e87bd3e713a","slug":"chandigarh-asks-for-5300-crores-in-the-budget-for-the-year-2020-21-chandigarh-news-pkl3630466157","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ ने केंद्रीय सरकार से मांगा 5300 करोड़ रुपये का बजट, एक फरवरी को होना है पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ ने केंद्रीय सरकार से मांगा 5300 करोड़ रुपये का बजट, एक फरवरी को होना है पेश
Tue, 14 Jan 2020 01:59 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 01:59 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तरफ से एक फरवरी को आम बजट पेश किया जाएगा। बजट में यूटी प्रशासन ने इस वर्ष पिछली बार से भी करीब 80 करोड़ रुपये ज्यादा की मांग की है। प्रशासन ने नगर निगम के लिए करीब 700 करोड़ रुपये मांगे हैं। अब एक फरवरी को ही साफ होगा कि केंद्र की तरफ से चंडीगढ़ की झोली में कितना बजट आता है।
यूटी प्रशासन ने वर्ष 2020-21 के लिए केंद्र से 5300 करोड़ रुपये का बजट मांगा है। इसमें रेवेन्यू हेड के तहत 4800 करोड़ जबकि कैपिटल हेड के तहत 500 करोड़ रुपये की मांग की गई है। बता दें कि वर्ष 2019-20 के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने केंद्र सरकार से 5218.03 करोड़ रुपये का बजट बनाकर भेजा गया था, जिसकी जगह 4753.12 करोड़ रुपये ही स्वीकृत किए गए थे और करीब 465 करोड़ रुपये के बजट पर कैंची चल गई थी। हालांकि यूटी की तरफ से सितंबर के महीने में मांगे गए रिवाइज्ड बजट में केंद्र की तरफ से काफी राहत मिली थी।
बजट में नगर निगम के लिए मांगे 700 करोड़
साल के खत्म होने तक नगर निगम में वित्तीय संकट गहरा जाता है इसलिए यूटी प्रशासन ने आम बजट में नगर निगम के लिए 700 करोड़ रुपये मांगे हैं। पिछले बजट में नगर निगम को 375 करोड़ रुपये ही मिले थे। इसके अलावा, इस बार कैपिटल हेड में 100 करोड़ रुपये अधिक मांगे हैं। पिछले साल 401 करोड़ रुपये मिले थे इसलिए इस बार 500 करोड़ मांगे गए हैं। रेवेन्यू हेड में 4351.49 करोड़ रुपये मिले थे जिसे बढ़ाकर अब 4800 रुपये की मांग भेजी है।

किस साल कितना मिला बजट
-------------------2017-18-------------2018-19-------------2019-20
रेवेन्यू हेड--------3838.66-----------4006.88--------------4351.49
कैपिटल हेड-----792.58--------------505.03--------------401.63
कुल बजट------- 4628.24-------------4511.91---------- 4753.12
नोट: सभी राशि करोड़ में
किस साल कितना रहा है कैपिटल बजट
डिपार्टमेंट----------साल 2017-18---------2018-19----------2019-20
शिक्षा---------------------79.43---------------99.89-------------68.56
स्वास्थ्य------------------57.91----------------76.13-------------75.31
ट्रांसपोर्ट-----------------23.37----------------41.05-------------23.71
सरकारी हाउस--------23.21----------------32.30-------------23.70
शहरी विकास---------544.48--------------155.14----------1147.04