फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh : Another batch of 119 illegal immigrants deported from America will reach Amritsar today

Chandigarh : अमेरिका से निर्वासित 119 अवैध प्रवासियों का एक दल आज पहुंचेगा अमृतसर, इसमें सबसे ज्यादा पंजाब के

Sat, 15 Feb 2025 03:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़/अमृतसर
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़/अमृतसर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 15 Feb 2025 03:15 AM IST
सार

इनमें सबसे ज्यादा पंजाब के 67 व हरियाणा के 33 लोग हैं। इनके अलावा, गुजरात के आठ, यूपी के तीन, गोवा-राजस्थान व महाराष्ट्र के 2-2 और हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं।

विज्ञापन
Chandigarh : Another batch of 119 illegal immigrants deported from America will reach Amritsar today
अमेरिका से डिपोर्ट होंगे 119 भारतीय.... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका से 119 अवैध प्रवासियों का एक और जत्था शनिवार को अमृतसर के श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचेगा। इनमें सबसे ज्यादा पंजाब के 67 व हरियाणा के 33 लोग हैं। इनके अलावा, गुजरात के आठ, यूपी के तीन, गोवा-राजस्थान व महाराष्ट्र के 2-2 और हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, अमेरिकी सेना का विमान भारतीयों को लेकर  शनिवार रात 10 बजे अमृतसर में उतरेगा। रविवार  को भी 157 लोगों को लेकर एक और अमेरिकी विमान के अमृतसर पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन


10 दिन पहले लौटे थे 104 प्रवासी भारतीय
गौरतलब है कि इससे पहले पांच फरवरी, 2025 को 104 भारतीयों को अमेरिकी सेना के विमान में हाथों में हथकड़ी और पांव में बेड़ियां लगाकर लाया गया था। इस पर केंद्र सरकार को विपक्षी दलों का विरोध झेलना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीद की जा रही है कि निर्वासित भारतीयों के साथ इस बार कैदियों जैसा व्यवहार नहीं होगा। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद अमेरिका की कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed