फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Airport: Two flight diverted and one cancelled due to bad weather

चंडीगढ़ में बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, खराब मौसम की वजह से दो फ्लाइट डायवर्ट, एक की गई रद्द

Tue, 14 Jan 2020 02:11 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 14 Jan 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Airport: Two flight diverted and one cancelled due to bad weather
चंडीगढ़ में कई जगह गिरे पेड़। - फोटो : अमर उजाला

लोहड़ी के मौके पर मौसम में जबरदस्त बदलाव देखने को मिला है। बारिश के साथ चली तेज हवाओं ने ठंड बढ़ाने के साथ कई जगह पेड़ भी गिराए। इससे कुछ लोगों को नुकसान भी उठाना पड़ा है। सोमवार सुबह से बादल छाए थे। दोपहर करीब दो बजे के आसपास तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई, जो रात तक जारी रही। हवाओं की गति करीब 30 से 35 किमी प्रतिघंटा रिकॉर्ड हुई। कुछ देर हवा चलने के बाद बारिश शुरू हो गई। कभी तेज तो कभी धीमी। बारिश से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


सोमवार को अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्र्री कम रहा। हालांकि, रात का तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है, जब तक बारिश चलेगी, तब तक दिन का तापमान कम रहेगा, जबकि रात का तापमान बढ़े रहेंगे। मौसम विभाग ने बताया है कि 14 जनवरी को भी बादल छाए रहेंगे। 
विज्ञापन


एक दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। 15 को धुंध छाने की आसार हैं। 17 जनवरी से एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे 18 व 19 जनवरी को फिर से बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को चंडीगढ़ के इलाके में 12 एमएम बारिश दर्ज हुई, जबकि एयरपोर्ट इलाके में करीब 13 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई है। अगले तीन दिन के मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक बारिश की संभावना तो नहीं है, लेकिन धुंध और बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सिटी में अलग-अलग जगहों से 15 पेड़ गिरे

Chandigarh Airport: Two flight diverted and one cancelled due to bad weather

सोमवार दोपहर चली तेज हवाओं से शहर में कई सेक्टरों में पेड़ों की टहनियां गिरीं। कुछ सेक्टरों में पेड़ की टहनियां नीचे खड़ी कार पर गिरी हैं, जिससे कारों का भी काफी नुकसान हुआ है। कुछ जगहों पर लोगों को मामूली चोटें भी आई हैं। सेक्टर-16 हॉस्पिटल के मुताबिक इमरजेंसी में दोपहर दो बजे के बाद दस से ज्यादा घायल आए थे, जिन्हें मामूली चोटें आई थीं। 

इनमें से कुछ लोग फिसलकर गिरे थे तो कुछ लोगों पर टहनी गिरने से चोट लगी थी। इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। शहर में पेड़ और टहनी गिरने की सूचना सेक्टर-41बी, सेक्टर-20ए, सेक्टर-49, सेक्टर-51ए और सेक्टर 33 से आई है। सूचना मिलते ही बागवानी विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सड़क पर गिरे पेड़ और टहनियों को हटाने का काम शुरू किया।

चार घंटे गुल रही बिजली
सोमवार को दोपहर में तेज हवाएं चलने के बाद शहर के कई हिस्सों में बिजली के तार टूट गए। इसके अलावा कई बिजली के खंभों पर पेड़ की टहनियां गिरने से उन इलाकों में बिजली गुल रही। मलोया में दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक बिजली गुल रही। धनास, सेक्टर-20, सेक्टर 33, सेक्टर 51, सेक्टर 41 में 3 से 6 घंटे तक बिजली प्रभावित रही। इस बीच लोगों ने बिजली विभाग से शिकायत भी की।

मौसम की खराबी से कई उड़ानों का मार्ग बदला
चंडीगढ़ में मौसम खराब होने के कारण दो उड़ानों का मार्ग बदल दिया गया और एक उड़ान को रद्द कर दिया गया। मुंबई से चंडीगढ़ आने वाली उड़ान को नई दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। वहीं, इंडिगो की हैदराबाद से आने वाली फ्लाइट को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर न उतारकर लखनऊ भेज दिया गया। इसके साथ गो एयर की श्रीनगर और चंडीगढ़ की उड़ान को रद्द कर दिया गया। यह उड़ान श्रीनगर से चंडीगढ़ आती है। मौसम की खराबी की वजह से उड़ान का संचालन नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed