फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh airport closed after afternoon on sunday

फ्लाइट पकड़ने वाले यात्रीगण कृप्या ध्यान दें...

Sat, 14 Dec 2013 09:47 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 14 Dec 2013 09:47 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh airport closed after afternoon on sunday

चंडीगढ़ एयरपोर्ट रविवार दोपहर एक बजे के बाद बंद हो जाएगा और उसके बाद पूरा दिन कोई भी फ्लाइट ऑपरेट नहीं होगी।

विज्ञापन


सभी विमानन कंपनियां पहले ही अपनी उड़ानों के समय में बदलाव कर चुकी हैं और कुछ कंपनियों को उड़ानें रद्द भी करनी पड़ी हैं। इस बारे में यात्रियों को भी सूचित किया जा रहा है। रविवार को शहर से 15 की बजाय नौ फ्लाइट ऑपरेट होंगी।

रवने मेंटेनेंस और अपग्रेडेशन के लिए एयरपोर्ट को हर महीने के पहले और तीसरे रविवार को दोपहर एक बजे के बाद बंद रखने का फैसला हुआ है। इसी महीने के पहले रविवार भी एयरपोर्ट दोपहर बाद बंद रहा था। मार्च तक यही सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन


जेट की छह की बजाय चार उड़ानें होंगी ऑपरेट
- पहली फ्लाइट सुबह 7.40 बजे दिल्ली के लिए
- 11.30 बजे दिल्ली के लिए
- 11.45 बजे चंडीगढ़-दिल्ली-बंगलूरू फ्लाइट (रूटीन में यह फ्लाइट शाम 5.40 बजे चलती है।)
- दोपहर 12.40 बजे चंडीगढ़-मुंबई के लिए
- शाम 6.10 की फ्लाइट को रद्द किया गया
- कंपनी दिल्ली के लिए 160 सीटर स्पेशल बोइंग विमान ऑपरेट करेगी ताकि अधिक यात्रियों को एडजस्ट किया जा सके।

स्पाइस जेट की दो उड़ानें होंगी ऑपरेट
- पहली फ्लाइट सुबह 10.25 बजे दिल्ली के लिए
- 12.40 बजे मुंबई के लिए

एयर इंडिया, इंडिगो और गो एयर की एक-एक फ्लाइट
- इंडिगो की एकमात्र फ्लाइट 12.20 बजे मुंबई के लिए ऑपरेट होगी। वहीं गो एयर की फ्लाइट 11.30 बजे मुंबई जाएगी जबकि शाम 5.40 की मुंबई फ्लाइट रद्द रहेगी। एयर इंडिया की दिल्ली-मुंबई फ्लाइट सुबह 11.25 पर ही चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed