{"_id":"6026176d8ebc3ee9100fb8fb","slug":"chandigarh-air-purifier-will-be-installed-at-transport-chowk","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ : ट्रांसपोर्ट चौक पर लगेगा हवा शोधक टावर, कंपनी का दावा-इलाके का तापमान भी हो जाएगा कम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ : ट्रांसपोर्ट चौक पर लगेगा हवा शोधक टावर, कंपनी का दावा-इलाके का तापमान भी हो जाएगा कम
Fri, 12 Feb 2021 11:21 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:21 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट लाइट चौक पर लगेगा वायु शोधक टावर।
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित ट्रांसपोर्ट चौक पर जल्द ही 24 फुट ऊंचा एक टावर बनने जा रहा है। यह हवा शोधक होगा और चौक से 500 मीटर के दायरे की हवा को शुद्ध करेगा। यूटी प्रशासन ने जिस कंपनी को इस टावर के निर्माण का काम सौंपा है, उसका दावा है कि टावर लगने के बाद इलाके का तापमान भी 5 से 6 डिग्री कम हो जाएगा।
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट चौक शहर के सर्वाधिक प्रदूषित स्थलों में से एक है। दावा किया जा रहा है कि टावर के लगने से चौक के आसपास की हवा साफ हो जाएगी। प्रशासन के प्रदूषण व वन विभाग के निदेशक देबेंद्र दलाई ने बताया कि पायस एयर प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी को इस टावर का निर्माण करने का काम सौंपा गया है। दलाई ने बताया कि कंपनी की तरफ से मनोज जेना व नितिन आहलूवालिया ने उनसे संपर्क किया था और इस तकनीक के बारे में बताया था।
विज्ञापन
योजना के अनुसार, हवा शोधक लगभग 24 मीटर ऊंचा टावरनुमा ढांचा होगा, जो आसपास के 500 मीटर के दायरे के वातावरण से प्रदूषित हवा को अपने अंदर खींचेगा और स्वच्छ हवा को बाहर वायुमंडल में छोड़ेगा। इस पर बाकायदा एक डिजिटल स्क्रीन भी लगी होगी, जो बताएगी कि टावर जो हवा अंदर खींच रहा है, उसमें प्रदूषण की कितनी मात्रा है और जो हवा बाहर आ रही है, वह कितनी शुद्ध है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कंपनी के अधिकारियों से एक टावर पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर नि:शुल्क लगाने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे उन्होंने मान लिया। इसके रखरखाव का जिम्मा भी कंपनी का ही होगा। प्रशासन केवल कंपनी को इसके लिए लगभग 16 वर्ग मीटर जगह व बिजली मुहैया कराएगा। यह हवा शोधक टावर अप्रैल अंत तक स्थापित हो जाएगा। सकारात्मक नतीजे मिलने पर शहर में अन्य प्रदूषित क्षेत्रों में ऐसे ही अन्य टावर लगाने की योजना बनाई जाएगी।