फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh air pollution AQI 409 advisory issue weather update

Chandigarh AQI: देश के सुंदर शहरों में शुमार चंडीगढ़ का ये हाल, एक्यूआई 400 पार, बचाव के लिए एजवाइजरी जारी

Wed, 13 Nov 2024 10:44 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 13 Nov 2024 10:44 PM IST
सार

चंडीगढ़ में प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। पहली बार एक्यूआई 400 पार गया है। बचाव के लिए प्रशासन ने एडवाइजरी भी जारी की है। 

विज्ञापन
Chandigarh air pollution AQI 409 advisory issue weather update
सेक्टर 26 ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट पर धुंध के बीच गुजरते वाहन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिटी ब्यूटीफुल के नाम से शुमार चंडीगढ़ में वायु प्रदूषण ने नए रिकॉर्ड बना दिया है। शहर में एक बार फिर बुधवार को प्रदूषण नई ऊंचाई पर पहुंच गया। बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) मंगलवार के 358 से बढ़ कर 409 रहा जो कि स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। दिन की शुरुआत मौसम की पहली धुंध के साथ हुई जिसने विजिबिलिटी को शून्य कर दिया। कोहरे के कारण सुबह के समय यातायात प्रभावित रहा। मौसम विभाग ने आज हलके कोहरे की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन


शाम सात बजे सेक्टर 22 में एक्यूआई 409 दर्ज किया जिसने लोगों के लिए स्वास्थ्य की समस्याएं बढ़ा दी। कोहरे और प्रदूषण के कारण लोग बदहाल रहे। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार चंडीगढ़ देश का पांचवा सबसे प्रदूषित शहर रहा। मानकों के अनूसार 400 से अधिक एक्यूआई गंभीर स्थिति में आता है और लोगों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है और खासकर कि मरीजों के लिए। दिवाली की रात पटाखे आदि जलाने के बाद एक्यूआई 395 दर्ज किया लेकिन बुधवार को लोगों को इससे भी खराब हवा में सांस लेना पड़ा।

विज्ञापन

शाम 5 बजे से ही छाने लगा अंधेरा

शहर में बुधवार को पूरे दिन प्रदूषण का स्तर काफी ऊंचा रहा, जिसके कारण वातावरण में धुंध छाई रही और शाम होते-होते हालात और खराब हो गए। आम दिनों की तुलना में शाम को अंधेरा भी जल्दी हो गया। मौसम विभाग के अनुसार सूर्यास्त का समय शाम 5:27 बजे निर्धारित था लेकिन प्रदूषण की परत के कारण लगभग 5 बजे से ही सड़कों पर अंधेरा छाने लगा। धुंध और प्रदूषण के कारण वाहन चालकों को रोशनी का सहारा लेना पड़ा। प्रदूषण की इस गंभीर स्थिति का कारण आसपास के क्षेत्रों में पराली जलाना और बदलते मौसम को माना जा रहा है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने आने वाले दिनों में भी प्रदूषण के स्तर में सुधार की संभावना कम जताई है और लोगों को सलाह दी है कि जब तक बहुत जरूरी न हो, तब तक घर से बाहर निकलने से बचें।

वायू प्रदूषण पर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

  • वायू प्रदूषण के प्रभाव को कम करने के लिए प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य संबंधी एडवाइजरी जारी की गई और इसमें निम्नलिखित चीजों का उल्लेख किया।
  • उच्च वायु प्रदूषण वाले स्थानों जैसे धीमी और भारी यातायात वाली सड़कों, प्रदूषणकारी उद्योगों के पास के क्षेत्रों, निर्माण-विध्वंस स्थलों से बचें।
  • सुबह और देर शाम बाहर टहलने, दौड़ने, जॉगिंग और शारीरिक व्यायाम से बचें। सुबह और देर शाम के घंटों के दौरान बाहरी दरवाजे और खिड़कियां न खोलें, दोपहर में 12 से चार के बीच आवश्यक होने पर हवादार हो सकते हैं।
  • लकड़ी, कोयला, पशुओं के गोबर, मिट्टी के तेल जैसे बायोमास को जलाने से बचें। खाना पकाने और गर्म करने के उद्देश्यों के लिए स्वच्छ धुआं रहित ईंधन (गैस या बिजली) का उपयोग करें। यदि बायोमास का उपयोग किया जा रहा है, तो खाना पकाने के लिए साफ चूल्हे का उपयोग करें।
  • सर्दियों के दौरान अंगेठी में लकड़ी/लकड़ी के कोयले को जलाने से बचें, बंद और सीमित स्थिति में जो CO और निर्मित कार्बन डाइऑक्साइड के कारण घातक हो सकता है।
  • रूम फ्रेशनर के उपयोग से बचें, इसका बुरा प्रभाव पड़ता है क्योंकि यह आसपास के क्षेत्र में बहुत तेजी से O2 का उपभोग करता है।
  • सिगरेट, बीड़ी और संबंधित तंबाकू उत्पादों का धूम्रपान न करें।
  • बंद परिसर में मच्छरों की कुंडलियों और अगरबत्तियों को जलाने से बचें।
  • एक्यूआई के अनुसार बाहरी गतिविधियों को पुनर्निर्धारित करें, और खराब से गंभीर एक्यूआई वाले दिनों में घर के अंदर रहें।
  • घरों के अंदर झाड़ू लगाने या वैक्यूम सफाई के बजाय गीले पोंछने का अभ्यास करें। यदि आप वैक्यूम क्लीनर का उपयोग करना चाहते हैं, तो उच्च दक्षता वाले पार्टिकुलेट एयर (एचईपीए) फिल्टर का उपयोग करें।
  • अपनी आंखों को नियमित रूप से बहते पानी से धोते रहें और नियमित रूप से गर्म पानी से कुल्ला करते रहें।
  • सांस लेने में तकलीफ, चक्कर आना, खांसी, सीने में तकलीफ या दर्द, आंखों में जलन के मामले में निकटतम डॉक्टर से परामर्श लें।
  • एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फल और सब्जियों के साथ स्वस्थ आहार और पीने के पानी से पर्याप्त मात्रा में हाइड्रेशन की वकालत की जाती है।
  • गंभीर वायु प्रदूषण के खराब दिनों में वायु प्रदूषण के संपर्क को कम करने के लिए करीबी फिट एन-95 या एन-99 मास्क के उपयोग पर विचार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed