फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Administrator strict on crowd .. Police and corporation personnel in action

भीड़ पर प्रशासक सख्त.. मंडी में पिछले साल की तरह टीम लगाने के दिए निर्देश

Fri, 07 May 2021 02:49 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 02:49 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Administrator strict on crowd .. Police and corporation personnel in action
चंडीगढ़। मंडी में लगातार उमड़ रही भीड़ पर चंडीगढ़ प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। प्रशासक ने पिछली साल की तरह टीम लगाने के लिए कहा है। मंडी में अब पुलिस के साथ निगम का अतिक्रमण हटाने वाला दस्ता व प्रशासन की टीम तैनात रहेंगी। वीरवार को डीएसपी गुरमुख सिंह ने मंडी का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

सेक्टर- 26 मंडी कमेटी के महासचिव जरनैल सिंह मावी ने बताया कि मंडी में लगातार प्रशासन व पुलिस के कर्मचारी शारीरिक दूरी बनाने और मास्क लगाने के लिए अपील कर रहे हैं। न मानने वालों का चालान भी काट रहे हैं, बावजूद इसके लोग नहीं मान रहे हैं। प्रशासक की ओर से निर्देश दिया है कि पिछले साल की तरह ही मंडी में टीमें लगा दी जाएं। चारों द्वार पर पुलिसकर्मियों के साथ मंडी के अंदर पीसीआर घूमती रहेगी। मंडी के अंदर भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। वहीं निगम व प्रशासन का अतिक्रमण हटाने वाला दस्ता अवैध रूप से रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों का चालान काटेंगे। न मानने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। प्रशासक का स्पष्ट निर्देश है कि किसी भी हाल में कोरोना मानकों का पालन होना चाहिए। इस संबंध में डीएसपी गुरमुख सिंह ने मंडी के सभी द्वार के साथ ही अंदर भी निरीक्षण किया। वहीं निगम की ओर से एक्सईएन जंगशेर सिंह को अतिक्रमण हटाने वाले दस्ते की कमान सौंपी गई है। उन्होंने भी वीरवार को अपनी टीम के साथ मंडी में निरीक्षण किया। अब द्वार पर स्क्रीनिंग के साथ ही मंडी के अंदर भी पूरी सख्ती बरती जाएगी। ज्ञात हो कि मंडी के आढ़तियों ने अपने प्लेटफार्म पर सब्जी व फल बेचने वाले वेंडरों से किनारा कर लिया है। उन्होंने पुलिस व मंडी कमेटी को इस संबंध में पत्र देकर वेंडरों से किसी भी प्रकार का कोई संबंध होने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed