फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Administrator Shivraj Patil may Releave

क्या विदा होंगे चंडीगढ़ प्रशासक शिवराज पाटिल?

Sun, 18 May 2014 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 18 May 2014 09:48 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Administrator Shivraj Patil may Releave

केंद्र में मोदी सरकार तय होते ही स्थानीय भाजपा नेता चंडीगढ़ के प्रशासक शिवराज पाटिल को हटाने के लिए दबाव बनाने की रणनीति पर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


वैसे पाटिल का कार्यकाल अगले साल 22 जनवरी को खत्म होना है मगर भाजपा नेता चाहते हैं कि उन्हें जल्द ही या तो खुद पद छोड़ देना चाहिए या उन्हें बदल दिया जाए।
विज्ञापन

जल्द मिल जाएगा नया प्रशासक

Chandigarh Administrator Shivraj Patil may Releave

भाजपा के नेताओं के अनुसार अगर नई सरकार नए राज्यपालों की नियुक्ति करने की सिफारिश करती है तो उम्मीद है कि चंडीगढ़ को भी जल्द ही नया प्रशासक और पंजाब को नया राज्यपाल मिल जाएगा।

लोकसभा के पूर्व स्पीकर और पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल ने 22 जनवरी 2010 को पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक का पद संभाला था। पाटिल के कांग्रेस से संबंधित होने के कारण ही यह चर्चा तेज हो गई है कि पाटिल अपना कार्यकाल पूरा न कर पाएं।

अगला प्रशासक कौन

Chandigarh Administrator Shivraj Patil may Releave

राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि शहर का अगला प्रशासक कौन होगा? भाजपा के कई दिग्गज नेताओं के नामों पर कयास लगाया ज रहा है।

साथ ही यह भी कयास लगाया जा रहा है कि चंडीगढ़ से किस-किस भाजपा नेता को किस राज्य का राज्यपाल बनाया जा सकता है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यपाल जैन और हरमोहन धवन में से किसी एक को राज्यपाल बनाए जाने की चर्चा है। जून के तीसरे सप्ताह तक नए राज्यपालों की नियुक्ति होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

कई अफसर भी बदलेंगे

Chandigarh Administrator Shivraj Patil may Releave

यूटी प्रशासन में भी नए अधिकारियों की नियुक्ति होनी है। प्रशासक के सलाहकार केके शर्मा का कार्यकाल पूरा हो चुका है।  यूटी कैडर के वर्ष 1987 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विजय कुमार देव का नाम चंडीगढ़ के अगले प्रशासक के सलाहकार के लिए तय हो चुका था।

लेकिन, चुनाव आचार संहिता के कारण उनकी नियुक्ति रुक गई। अब केंद्र में सरकार बदलने के बाद उम्मीद है कि सभी मंत्रालयों में अधिकारियों में भी बदलाव होगा।

ऐसे में प्रशासक के सलाहकार का पद देव को ही मिलेगा या किसी और अधिकारी को यह अभी स्पष्ट नहीं है। प्रशासक के सलाहकार के साथ साथ यूटी में कई और अधिकारियों की भी नियुक्ति होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed