{"_id":"af2b8bdb74a135858938cc36b8b0aa6b","slug":"chandigarh-administration-will-take-action-against-lal-dora-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुरी खबर, लाल डोरे के बाहर बने मकानों पर चलेगा हथौड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुरी खबर, लाल डोरे के बाहर बने मकानों पर चलेगा हथौड़ा
Updated Wed, 09 Dec 2015 02:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ प्रशासन ने लाल डोरे के बाहर बने मकानों पर हथौड़ा चलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए नोटिस भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रशासन के संपदा विभाग ने पहले मंगलवार को कैंबवाला गांव में अभियान चलाने का निर्णय लिया था, लेकिन अब यह अभियान स्थगित कर दिया गया है। अब मकानों को 11 दिसंबर को तोड़ने का निर्णय लिया गया है।
कैंबवाला में मचे हड़कंप के कारण कांग्रेस पार्टी ने भी सोमवार सुबह कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा के नेतृत्व में कांग्रेस भवन में बैठक ली। बैठक में निर्णय लिया गया कि अतिक्रमण हटाओ दस्ते का विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
अगर कार्यकर्ताओं और नेताओं की गिरफ्तारी भी देनी पड़ी तो इससे पीछे नहीं हटा जाएगा। छाबड़ा ने इस तोड़फोड़ के लिए सीधे तौर पर भाजपा की सरकार को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि भाजपा के समर्थन और उसके संरक्षण में गांव वालों पर यह अत्याचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
छाबड़ा ने कहा कि कांग्रेस इस तोड़फोड़ का जोरदार विरोध करेगी। उन्होंने कहा यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान कभी भी लाल डोरा के बाहर बने मकानों को नहीं गिराया गया, उनका पूरा संरक्षण किया गया था। लेकिन भाजपा की सरकार ने सत्ता में आते ही सबसे पहले कहर गांव पर ही बरपाया जा रहा है।
छाबड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पहले दौरे में गांव वालों को निराश किया था और उन्होंने लाल डोरा को लेकर मजाक उड़ाया था।