फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Administration Released New Orders Regarding Lockdown

चंडीगढ़ में अब शनिवार और रविवार को नहीं बंद होगी कोई भी मार्केट, ऑड-ईवन जारी रहेगा

Fri, 28 Aug 2020 03:40 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 28 Aug 2020 03:40 PM IST
सार

  • व्यापारियों के विरोध के बाद फैसला वापस, सुखना लेक पर शनिवार और रविवार की पाबंदी जारी रहेगी
  • शहर के विभिन्न मार्केटों में जारी ऑड-ईवन पहले की तरह ही रहेगा लागू, उसमें कोई बदलाव नहीं 

विज्ञापन
Chandigarh Administration Released New Orders Regarding Lockdown
Chandigarh The City Beautiful

विस्तार

चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर में वीकेंड लॉकडाउन के फैसले को वापस ले लिया है। पिछले कई दिनों से विभिन्न व्यापारिक संगठन और मार्केट एसोसिएशन वीकेंड लॉकडाउन और ऑड-ईवन एक साथ लगाए जाने को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। इस विरोध प्रदर्शन को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने शुक्रवार को लॉकडाउन हटाने का फैसला लिया। अब शनिवार और रविवार को शहर की विभिन्न मार्केट खुली रहेंगी। वहीं, सुखना लेक पर शनिवार और रविवार की पाबंदी जारी रहेगी।

विज्ञापन


शहर में वीकेंड लॉकडाउन के एलान के बाद से व्यापारी संगठन पंजाब के गवर्नर व चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर, एडवाइजर को कई बार पत्र लिख चुके थे और इसे हटाने की मांग कर चुके थे। व्यापारियों का तर्क है कि शहर की विभिन्न बूथ मार्केटों में पहले से ही ऑड-ईवन लगाया गया है। इसकी वजह से दुकानें हफ्ते में तीन दिन ही खोली जा रही हैं। इसी बीच प्रशासन ने वीकेंड लॉकडाउन का एलान कर दिया, इसके बाद से अब हफ्ते में दुकानें दो दिन ही खोली जा रही हैं। ऐसे में छोटे दुकानदार काफी ज्यादा प्रभावित हैं। 

विज्ञापन

कोरोना काल में ग्राहक पहले ही कम हैं, ऐसे में दुकानें बंद रहने से उनके पास किराया भरने का भी संकट खड़ा हो गया है। इन सभी समस्याओं पर गौर करते हुए शुक्रवार को प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में वीकेंड लॉकडाउन को हटाने का फैसला लिया गया। इस फैसले के बाद से अब पहले की ही तरह शहर की सभी मार्केट शनिवार और रविवार को खोली जा सकेंगी। हालांकि, मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का सभी दुकानदारों को पालन करना होगा। वहीं, विभिन्न मार्केट में जारी ऑड-ईवन में कोई बदलाव नहीं किया गया है, वह पहले की ही तरह जारी रहेंगे। 

नेहरू एक्सटेंशन में 173 कोरोना मरीज भर्ती
बैठक में पीजीआई के डायरेक्टर प्रो. जगत राम ने बताया कि पीजीआई के नेहरू एक्सटेंशन में अभी 173 कोरोना मरीज भर्ती हैं, जिसमें से 55 चंडीगढ़, 65 पंजाब, 31 हरियाणा और 10 हिमाचल प्रदेश से संबंध रखते हैं। पीजीआई की ओर से लिए गए 962 कोरोना वायरस के सैंपल में से 87 पॉजिटिव पाए गए हैं। बताया कि उन्होंने रैपिड एंटिजन टेस्टिंग किट से 241 सैंपल लिए, जिसमें से 36 पॉजिटिव पाए गए।

जीएमसीएच-32 के डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. बीएस चवन ने बताया कि अस्पताल की ओर से लिए गए 278 कोरोनावायरस के सैंपल में से 27 पॉजिटिव पाए गए हैं। बैठक में बदनौर ने निर्देश दिए कि स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाओं के दौरान बच्चों को कोरोना के बचाव और लक्षणों की जानकारी दी जाए। इसके साथ ही शहरवासियों को जागरूक करने के लिए ऑडियो अनाउंसमेंट की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed