फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh administration proposals to do many changes, including recruitment rules

कई बड़े बदलाव करने की तैयारी में यूटी प्रशासन, भर्ती नियम भी बदलेंगे

Fri, 18 Nov 2016 06:24 PM IST
अमरीश शर्मा /अमर उजाला, चंडीगढ़
अमरीश शर्मा /अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 18 Nov 2016 06:24 PM IST
विज्ञापन
chandigarh administration proposals to do many changes, including recruitment rules
चंडीगढ़ में गवर्नर बदनौर और सांसद खेर ने किया स्कूलों का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ प्रशासन कई बड़े बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। भर्ती के नियम भी बदले जाएंगे, सभी के लिए प्रपोजल तैयार है। यूटी प्रशासन ने केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) से चार पुलिस इंस्पेक्टरों की दानिश कैडर के दिल्ली से चंडीगढ़ ट्रांसफर होकर आए डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (डीएसपी) को चुनौती देने संबंधी याचिका को खारिज करने की अपील की है।
विज्ञापन


प्रशासन का कहना है कि इंस्पेक्टरों ने अधिकारियों को अपनी रिप्रजेंटेशन फाइल की थी। हालांकि उन्होंने इसका कोई परिणाम निकले बिना कोर्ट पहुंच गए। यूटी प्रशासन के नोडल आफिसर अरविंद मोदगिल ने मामले की सुनवाई के दौरान ट्रिब्यूनल को बताया कि यूटी प्रशासक ने यूटी में नए भर्ती नियम को अनुमति दे दी है। नई ड्राफ्ट पॉलिसी को मंजूरी दिलाने के लिए गृह मंत्रालय को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


जल्द ही इसे मंत्रालय के पास भेज दिया जाएगा। साथ ही ट्रिब्यूनल को जानकारी दी कि प्रस्तावित नियमों के तहत डीएसपी के नौ पद यूटी कैडर के इंस्पेक्टरों को प्रमोट कर भरे जाएंगे। इसके अलावा अन्य डीएसपी के पद पंजाब, हरियाणा और दानिप्स कैडर के तहत भरे जाएंगे। प्रशासन के अनुसार चंडीगढ़ पुलिस के डीएसपी की दानिप्स कैडर में पोस्टिंग का मामला अभी केंद्र सरकार के स्तर पर लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीद है कि इस मामले में जल्द ही सरकार अंतिम फैसला ले लेगी। वर्तमान में चंडीगढ़ में पंजाब पुलिस सर्विस रूल का पालन किया जाता है। इसके तहत अभी चंडीगढ़ पुलिस में डीएसपी के 21 पद स्वीकृत हैं। इनमें 20 कार्यकारी कैडर और एक कम्यूनिकेशन कैडर का है। पंजाब पुलिस सर्विस रूल के तहत इन 20 पदों में से 16 प्रमोशन कोटे और 4 सीधी भर्ती कोटे के तहत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed