{"_id":"5bcc08a2bdec2269bb41f4a4","slug":"chandigarh-administration-proposal-to-open-shops-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः प्रशासन कहे- 24 घंटे दुकानें खोलो, व्यापारी बोले- संभव नहीं है, तो प्रस्ताव हो गया खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः प्रशासन कहे- 24 घंटे दुकानें खोलो, व्यापारी बोले- संभव नहीं है, तो प्रस्ताव हो गया खारिज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 21 Oct 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ के सेक्टर 25 की बूथ मार्केट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के व्यापारियों के सबसे बड़े सगठन ने बाजारों की दुकानों को पूरा सप्ताह 24 घंटे खोलने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। इस प्रस्ताव पर प्रशासन ने व्यापार मंडल से राय मांगी थी। इस संबंध में व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल वोहरा और चेयरमैन चरणजीव सिंह के नेतृत्व में बैठक हुई। व्यापार मंडल लिखित में लिए गए निर्णय की जानकारी प्रशासन के अधिकारियों को देगा। सूत्रों का कहना है कि इससे पहले पुलिस विभाग भी प्रशासन के इस प्रस्ताव पर कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए अपनी आपत्ति जता चुका है।
सेक्टर-43 में शनिवार को हुए व्यापार मंडल की कार्यकारिणी की बैठक में व्यापारियों ने कहा कि इस समय जो बाजारों में दुकानें खुलने का समय सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक का है, उसके समय को बढ़ा देना चाहिए। व्यापारियों ने कहा कि दुकानों को बंद करने का समय रात 10 बजे तक तय कर देना चाहिए, इससे ही व्यापारियों को फायदा मिल जाएगा। व्यापारियों ने कहा कि 24 घंटे तक बाजार खुलने से कोई ज्यादा फायदा नहीं होगा। बैठक में भाजपा पार्षद रवि शर्मा, व्यापार मंडल के महासचिव संजीव चढ्ढा, पुरूषोतम महाजन, नरेश महाजन, कैलाश जैन, राजन महाजन, कमलजीत पंछी सहित कई व्यापारियों ने भाग लिया। बैठक में व्यापारियों ने अमृतसर में दशहरा देख रहे लोगों की रेल हादसे में हुई मौत पर शोक भी व्यक्त किया।
डीसी ने मांगा था सुझाव
इस अवसर पर व्यापार मंडल के चेयरमैन चरणजीव सिंह ने कहा कि पिछले सप्ताह डीसी ने उनके साथ बैठक कर 24 घंटे दुकानें खुलने के मामले पर सुझाव मांगा था। इसी मुद्दे पर व्यापार मंडल की कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई थी। उन्होंने कहा कि व्यापारी इसके लिए तैयार नहीं है। दीवाली पर प्रशासन की ओर से जो बाजारों को सजाने पर प्रतियोगिता करवाने का निर्णय लिया है, उस पर भी व्यापारियों के सुझाव पूछे गए हैं।
विज्ञापन
रेस्तरा वाले चाहे तो खोल लें 24 घंटे
व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल वोहरा ने कहा कि शहर का व्यापारी अपनी दुकानें 24 घंटे खोलने के पक्ष में नहीं है। अगर रेस्तरा चलाने वाले 24 घंटे अपनी दुकानें खोलना चाहते हैं तो प्रशासन चाहे तो उनकी एसोसिएशन से अलग से इस संबंध में राय ले ले। 24 घंटे खोलने का सिर्फ मल्टी नेशनल कंपनियों को फायदा है।