फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Administration Proposal to Open Shops 24 Hours

चंडीगढ़ः प्रशासन कहे- 24 घंटे दुकानें खोलो, व्यापारी बोले- संभव नहीं है, तो प्रस्ताव हो गया खारिज

Sun, 21 Oct 2018 10:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 21 Oct 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Administration Proposal to Open Shops 24 Hours
चंडीगढ़ के सेक्टर 25 की बूथ मार्केट
चंडीगढ़ के व्यापारियों के सबसे बड़े सगठन ने बाजारों की दुकानों को पूरा सप्ताह 24 घंटे खोलने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। इस प्रस्ताव पर प्रशासन ने व्यापार मंडल से राय मांगी थी। इस संबंध में व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल वोहरा और चेयरमैन चरणजीव सिंह के नेतृत्व में बैठक हुई। व्यापार मंडल लिखित में लिए गए निर्णय की जानकारी प्रशासन के अधिकारियों को देगा। सूत्रों का कहना है कि इससे पहले पुलिस विभाग भी प्रशासन के इस प्रस्ताव पर कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए अपनी आपत्ति जता चुका है।
विज्ञापन


सेक्टर-43 में शनिवार को हुए व्यापार मंडल की कार्यकारिणी की बैठक में व्यापारियों ने कहा कि इस समय जो बाजारों में दुकानें खुलने का समय सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक का है, उसके समय को बढ़ा देना चाहिए। व्यापारियों ने कहा कि दुकानों को बंद करने का समय रात 10 बजे तक तय कर देना चाहिए, इससे ही व्यापारियों को फायदा मिल जाएगा। व्यापारियों ने कहा कि 24 घंटे तक बाजार खुलने से कोई ज्यादा फायदा नहीं होगा। बैठक में भाजपा पार्षद रवि शर्मा, व्यापार मंडल के महासचिव संजीव चढ्ढा, पुरूषोतम महाजन, नरेश महाजन, कैलाश जैन, राजन महाजन, कमलजीत पंछी सहित कई व्यापारियों ने भाग लिया। बैठक में व्यापारियों ने अमृतसर में दशहरा देख रहे लोगों की रेल हादसे में हुई मौत पर शोक भी व्यक्त किया।
विज्ञापन


डीसी ने मांगा था सुझाव
इस अवसर पर व्यापार मंडल के चेयरमैन चरणजीव सिंह ने कहा कि पिछले सप्ताह डीसी ने उनके साथ बैठक कर 24 घंटे दुकानें खुलने के मामले पर सुझाव मांगा था। इसी मुद्दे पर व्यापार मंडल की कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई थी। उन्होंने कहा कि व्यापारी इसके लिए तैयार नहीं है। दीवाली पर प्रशासन की ओर से जो बाजारों को सजाने पर प्रतियोगिता करवाने का निर्णय लिया है, उस पर भी व्यापारियों के सुझाव पूछे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेस्तरा वाले चाहे तो खोल लें 24 घंटे
व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल वोहरा ने कहा कि शहर का व्यापारी अपनी दुकानें 24 घंटे खोलने के पक्ष में नहीं है। अगर रेस्तरा चलाने वाले 24 घंटे अपनी दुकानें खोलना चाहते हैं तो प्रशासन चाहे तो उनकी एसोसिएशन से अलग से इस संबंध में राय ले ले। 24 घंटे खोलने का सिर्फ मल्टी नेशनल कंपनियों को फायदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed