फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Administration preparation for loksabha elections

ऐसा मतदान केंद्र जहां बूथ दस और वोटर एक भी नहीं

Wed, 26 Feb 2014 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 26 Feb 2014 01:13 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Administration preparation for loksabha elections

चंडीगढ़ में मतदान केंद्रों की संख्या अब 490 से बढ़कर 500 हो गई है। लेकिन शहर के लगभग दस मतदान केंद्र ऐसे हो सकते हैं जहां एक भी मतदाता वोट डालने न जाए। दरअसल चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से कालोनी नंबर पांच को खाली करा लिया गया है और यहां रहने वाले लोगों को धनास में पुनर्वास योजना के तहत बने फ्लैटों में स्थानांतरित किया गया है। कालोनी नंबर पांच के मतदाताओं के लिए जो मतदान केंद्र थे, उसे खत्म नहीं किया जा रहा है। हालांकि, इन मतदाताओं की सुविधा के लिए धनास में दस नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं। ऐसे में कालोनी नंबर पांच के लोगों के लिए जो मतदान केंद्र पहले थे वहां शायद एक भी मतदाता नहीं जाए। लेकिन, मतदान केंद्र फिर भी रहेगा।

विज्ञापन

चुनाव आयोग मतदान केंद्र कम करने के लिए राजी नहीं

Chandigarh Administration preparation for loksabha elections

यूटी प्रशासन ने चुनाव आयोग से धनास में नए मतदान केंद्र बनाने और दस मतदान केंद्रों को खत्म करने की मंजूरी मांगी थी। लेकिन, चुनाव आयोग ने मतदान केंद्र बढ़ाने की मंजूरी तो दे दी, लेकिन मतदान केंद्र कम करने के लिए राजी नहीं हुआ। ऐसे में धनास में 10 नए मतदान केंद्र बनेंगे। जबकि, कालोनी नंबर पांच के मतदाताओं के लिए सेक्टर-44 स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल और सेक्टर-45 के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बने 10 बूथ भी पहले की तरह बरकरार रहेंगे। सेंट जेवियर्स स्कूल में कालोनी के लोगों के लिए चार बूथ (340, 341, 342, 343) हैं, जबकि सेक्टर-45 के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छह बूथ (330 से 335) हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले बढ़े 78 केंद्र

Chandigarh Administration preparation for loksabha elections

पिछले लोक सभा चुनाव के मुकाबले में इस बार 78 मतदान केंद्र बढ़ गए हैं। यूटी प्रशासन के अनुसार इस बार चंडीगढ़ में 500 मतदान केंद्र होंगे जबकि 2009 में हुए लोकसभा चुनाव में चंडीगढ़ में 422 मतदान केंद्र थे। इससे पहले 2011 में हुए नगर निगम चुनाव में शहर में 452 मतदान केंद्र बनाए गए थे। शहर में पांच सालों में जहां 78 मतदान केंद्र बढ़े हैं, वहीं मतदाताओं की संख्या पांच सालों में 58 हजार ही बढ़ी है। कई मतदान केंद्रों में मतदाताओं की संख्या काफी बढ़ी है तो कुछ में कम हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed