फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Administration Personal Secretary Will Take Responsibility of Girls Safety

चंडीगढ़ में मनचले अब बचकर रहें, बेटियों की सुरक्षा करने मैंदान में उतरेंगे यूटी के पर्सनल सेक्रेटरी

Thu, 15 Nov 2018 12:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 15 Nov 2018 12:02 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Administration Personal Secretary Will Take Responsibility of Girls Safety
यौन उत्पीड़न
स्कूल, कालेज और वर्क प्लेस में बच्चियों, युवतियों और महिलाओं के साथ अब अश्लील हरकत करने वाले अराजक तत्वों के साथ यूटी प्रशासन सख्ती से निपटेगा। सेक्सुअल हरासमेंट को रोकने और इस पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने यूटी प्रशासन के पर्सनल सेक्रेटरी बीएल शर्मा को नोडल ऑफिसर नियुक्त किया है। सिटी में कहीं पर भी यदि किसी ने अब महिलाओं से छेड़खानी की तो उसे सलाखों के पीछे जाने में देर नहीं लगेगी।
विज्ञापन


सिटी में महिलाओं के साथ होने वाली छेड़खानी को रोकने के लिए यूटी प्रशासक ने कड़ा कदम उठाया है। वर्क प्लेस सहित अन्य जगहों पर महिलाओं के साथ होनी वाली सेक्सुअल हरासमेंट की शिकायतों को सुनने के लिए एक नोडल ऑफिसर की नियुक्ति की गई है। यह तैनाती सेक्सुअल हरासमेंट ऑफ वुमन एक्ट वर्क प्लेस 2013 के तहत प्रशासक ने की है।
विज्ञापन


प्रशासक खुद इस एक्ट की इंप्लीमेंटेशन और इससे संबंधित डाटा मेंटेन करने की मॉनीटरिंग करेंगे। वह सेक्सुअल हरासमेंट के केस डिस्पोज ऑफ करने के लिए भी काम करेंगे। यूटी प्रशासन में बीएल एक ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अफसर के रूप में जाने जाते हैं। यही वजह है कि प्रशासक ने उन्हें बेटियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले भी बीएल शर्मा ने स्कूल और कालेजों में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed