फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Administration not given Permission to vaccination on wheel drive to private hospitals

निजी अस्पतालों को झटका: मोहाली व पंचकूला की तर्ज पर चंडीगढ़ में नहीं होगा कार में टीकाकरण

Sun, 13 Jun 2021 06:38 PM IST
ajay kumar रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 13 Jun 2021 06:38 PM IST
सार

मोहाली से वैक्सीनेशन ऑन व्हील्स ड्राइव की शुरुआत की गई थी। पंचकूला ने एक चरण की सफलता के बाद दूसरे चरण में भी वैक्सीनेशन ऑन व्हील्स ड्राइव चला दी लेकिन इस दौरान कारों व वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोग रात दो बजे से ही टीकाकरण स्थल पर गाड़ियों में पहुंच गए। इससे यह तो साबित हुआ कि लोगों में वैक्सीनेशन के प्रति उत्साह है लेकिन यह भी सामने आया कि आसपास के विभिन्न राज्यों के लोग भी बड़ी संख्या में पहुंचे हैं।

विज्ञापन
Chandigarh Administration not given Permission to vaccination on wheel drive to private hospitals
कोरोना टीकाकरण (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पंचकूला और मोहाली की तर्ज पर कार में बैठे-बैठे वैक्सीन लगाने की योजना को चंडीगढ़ में लागू नहीं किया जाएगा। यूटी प्रशासन ने शहर के निजी अस्पतालों के इस आग्रह को खारिज कर दिया है। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि चंडीगढ़ में करीब 60 केंद्रों में सुरक्षित तरीके से वैक्सीन लगाई जा रही है, इसलिए चंडीगढ़ में कारों में बिठाकर वैक्सीन देने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन

 
शहर के कुछ निजी अस्पतालों ने वैक्सीनेशन ऑन व्हील के लिए चंडीगढ़ प्रशासन से संपर्क किया था। निजी अस्पतालों ने अब खुद कंपनी से वैक्सीन खरीद ली है, इसलिए वह लोगों का ध्यान खींचने के लिए पड़ोसी राज्यों की तरह प्रयोग करना चाहते थे। कुछ निजी अस्पतालों ने कार्यक्रम का खाका तैयार कर मंजूरी के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास भेजा था, जिसे अधिकारियों की तरफ से खारिज कर दिया गया। 
विज्ञापन


अस्पतालों को जवाब में कहा गया कि वह पारंपरिक तरीके से साफ-सुथरे केंद्रों का चयन कर वहां सुविधाएं उपलब्ध कराकर व तय कोविड प्रोटोकॉल का पालन करवा कर टीकाकरण की मुहिम को आगे बढ़ाएं। जवाब में कहा गया है कि वैक्सीनेशन ऑन व्हील्स के तरीके से बचा जाए तो ज्यादा बेहतर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दलील दी गई है कि कार या चौपहिया वाहन में बिठाकर वैक्सीन लगाना न तो सुरक्षा के लिहाज से और न ही पर्यावरण के लिहाज से उचित है। इससे व्यक्ति की सुरक्षा और पर्यावरण दोनों का नुकसान है। घंटों लोगों को तपती धूप में खड़े रहना पड़ सकता है, जो गर्मी के मौसम में ठीक नहीं है।

प्रशासन का तर्क- केंद्रों में आराम से लग रहा है टीका तो क्यों करें दिखावा 
यूटी प्रशासन के स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि पंचकूला और मोहाली में वैक्सीनेशन ऑन व्हील कार्यक्रम चला है, लेकिन चंडीगढ़ में इसे लागू करने को लेकर कोई योजना नहीं है। शहर के विभिन्न केंद्रों में बेहतर और सुरक्षित तरीके से टीकाकरण अभियान चल रहा है।

वहीं, एक अन्य अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि वैक्सीनेशन ऑन व्हील दिखावे के अलावा कुछ नहीं है। इसमें कई खतरे हैं, जिसे नजरअंदाज किया जा रहा है। चंडीगढ़ में 60 से ज्यादा टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। यहां भीड़ भी नहीं होती है। आराम से लोग पहुंचते हैं और टीका लगवाकर लौट जाते हैं। पांच मिनट से लेकर महज 15 मिनट के भीतर यह सब कुछ हो रहा है। मोहाली व पंचकूला में कार में टीकाकरण किया जा रहा है, ये उनका तरीका हो सकता है लेकिन चंडीगढ़ में जब सब कुछ सुचारू रूप से चल रहा है तो उस तरीके को क्यों बदला जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed