फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh administration is preparing to put EV cess on petrol and diesel

चंडीगढ़: शराब और बिजली के बाद अब पेट्रोल-डीजल पर भी लग सकता है ईवी सेस, फिलहाल प्रशासन कर रहा समीक्षा

Mon, 11 Apr 2022 10:33 AM IST
निवेदिता वर्मा रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 11 Apr 2022 10:33 AM IST
सार

यूटी प्रशासन ने 11 फरवरी को इलेक्ट्रिक वाहन नीति का ड्राफ्ट जारी किया था और लोगों से सुझाव मांगे थे। इसके बाद प्रशासन के अधिकारियों ने दावा किया था कि एक अप्रैल को नीति को लागू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Chandigarh administration is preparing to put EV cess on petrol and diesel
चंडीगढ़ में पेट्रोल भरवाते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में प्रशासन अब शराब और बिजली के बिल पर सेस लगाने के बाद पेट्रोल-डीजल पर भी ईवी सेस लगाने की तैयारी कर रहा है। अगर ऐसा हुआ तो चंडीगढ़ में पेट्रोल के दाम मोहाली और पंचकूला के बराबर हो जाएंगे। पड़ोसी राज्य पंजाब व हरियाणा में पेट्रोल-डीजल के दाम अब चंडीगढ़ से कुछ ही रुपये कम हैं। 

विज्ञापन


यूटी प्रशासन ने 11 फरवरी को इलेक्ट्रिक वाहन नीति का ड्राफ्ट जारी किया था और लोगों से सुझाव मांगे थे। इसके बाद प्रशासन के अधिकारियों ने दावा किया था कि एक अप्रैल को नीति को लागू कर दिया जाएगा। इस नीति के ड्राफ्ट में कहा गया था कि शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने और ईवी के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के लिए एक यूटी ईवी फंड बनाया जाएगा। बिजली के बिल, पेट्रोल-डीजल की गाड़ियों पर सेस लगाकर फंड में राशि जमा की जाएगी। इसके अलावा पेट्रोल और डीजल पर भी ये सेस लगाने की तैयारी है ताकि शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिया जा सके। 
विज्ञापन


इसके लिए प्रशासन की तरफ से पूरी योजना बना ली गई थी लेकिन बीते दिनों पेट्रोल-डीजल के अचानक बढ़े दाम के बाद प्रशासन ने हाथ पीछे खींच लिया क्योंकि शहर के साथ देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम पहले ही आसमान छू रहे हैं। अगर प्रशासन ने बढ़ते दामों पर अलग से ईवी सेस भी लगा दिया तो लोगों पर बोझ और बढ़ जाएगा। लोग भी विरोध कर सकते हैं। हालांकि पेट्रोल-डीजल पर सेस कितना होना चाहिए, ये चंडीगढ़ रिन्यूअल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) द्वारा अलग से अधिसूचित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले ही कई तरह के टैक्स और सेस चुका रहे हैं शहरवासी

महंगाई की मार झेल रही जनता पर बिजली और पानी के बिल में कई तरह के टैक्स लगाकर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। सिर्फ बिजली के बिल पर खपत चार्जेज के अलावा कुल छह तरह के टैक्स लगाए जा रहे हैं। दूसरी तरफ, पानी के बिल में गारबेज चार्ज से लोग परेशान हैं। सस्ती बिजली का हवाला देकर बिजली बिल पर नगर निगम (एमसी) टैक्स, काऊ सेस, इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी जैसे कई टैक्स व सेस वसूले जा रहे हैं। इसके अलावा वर्ष 2020 में कोरोना आया तो पहली लहर के बाद यूटी प्रशासन ने कोविड सेस लागू किया, जो 31 दिसंबर 2021 तक लागू रहा। इस दौरान करीब 26 करोड़ रुपये की कमाई कोविड सेस से हुई थी। 

पेट्रोल-डीजल पर ईवी सेस लगाने की तैयारी थी, लेकिन अब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने लगे हैं। ऐसे में प्रशासन समीक्षा कर रहा है कि क्या किया जाए। अगर पेट्रोल-डीजल पर सेस नहीं लगाते हैं तो वो पैसा कहां से आएगा, इसको लेकर मंथन किया जा रहा है। हालांकि अगर सेस लगाने की जरूरत भी पड़ी तो चंडीगढ़ में दाम मोहाली-पंचकूला से नीचे ही रहेंगे।  - धर्मपाल, सलाहकार, यूटी प्रशासक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed