फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh administration has Lifted Night Curfew 

चंडीगढ़ में कोरोना मामलों में कमी: यूटी प्रशासन ने हटाया रात्रि कर्फ्यू, अब 12 बजे तक खुल सकेंगे होटल-रेस्टोरेंट

Tue, 17 Aug 2021 04:36 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 17 Aug 2021 04:36 PM IST
सार

कोरोना की वजह से प्रशासन ने बीते कई महीनों से रात 11 बजे से सुबह 5 बजे के बीच रात्रि कर्फ्यू लगाया हुआ था। इस दौरान लोगों के बाहर निकलने पर रोक के साथ सभी होटल, रेस्टोरेंट और बार आदि को भी साढ़े 10 बजे तक ही खोलने के आदेश जारी किए गए थे।

विज्ञापन
Chandigarh administration has Lifted Night Curfew 
night curfew - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना के लगातार कम होते मामलों को देखते हुए यूटी प्रशासन ने रात का कर्फ्यू हटा दिया है। अब शहर के सभी होटल, रेस्टोरेंट, बार व अन्य प्रतिष्ठान रात 12 बजे तक खुल सकेंगे। वहीं, शादी व अन्य समारोहों के लिए लोगों को एसडीएम से इजाजत लेने की जरूरत नहीं होगी। अब सिर्फ उन्हें कार्यक्रम की जानकारी और कोरोना के नियमों का पालन करने का शपथपत्र देना होगा।

विज्ञापन


प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने मंगलवार को पंजाब राजभवन में ट्राइसिटी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में रात्रि कर्फ्यू को हटाने का फैसला लिया गया। कहा गया कि पंजाब और हरियाणा ने कई हफ्ते पहले ही रात्रि कर्फ्यू को हटा दिया है। इसके साथ ही अब रात में लोगों के बाहर निकलने पर कोई रोक नहीं रहेगी। 
विज्ञापन


सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक 50 फीसदी क्षमता के साथ शहर के सभी बार-रेस्टोरेंट खुल सकेंगे। कोरोना की वजह से प्रशासन ने बीते कई महीनों से रात 11 बजे से सुबह 5 बजे के बीच रात्रि कर्फ्यू लगाया हुआ था। इस दौरान लोगों के बाहर निकलने पर रोक के साथ सभी होटल, रेस्टोरेंट और बार आदि को भी साढ़े 10 बजे तक ही खोलने के आदेश थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शादी समारोह व अन्य कार्यक्रमों के लिए अब भले मंजूरी लेने की जरूरत नहीं होगी लेकिन समारोह में 200 से ज्यादा लोग अभी भी शामिल नहीं हो सकेंगे। ये नियम बरकरार रहेगा। बैठक में शहर के सभी हॉकी, फुटबॉल और क्रिकेट अकादमियों को खोलने का फैसला लिया गया। 

यह आदेश भी जारी किया गया कि बुधवार और शुक्रवार को छोड़ हफ्ते में तीन दिन लोग अफसरों से सरकारी दफ्तरों में मिल सकेंगे। हालांकि इसके लिए वैक्सीन की डोज या कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट को अनिवार्य रखी गई है। सार्वजनिक परिवहन के लिए 50 फीसदी क्षमता के नियमों को भी अब खत्म कर दिया गया है।

सीरो सर्वे के नतीजे आए, 72.7 प्रतिशत बच्चों में मिली एंटीबॉडी 
बैठक में पीजीआई के निदेशक प्रो. जगत राम ने कहा कि उनके यहां कोरोना वायरस के 21 मरीज भर्ती हैं। इनमें से सिर्फ एक मरीज चंडीगढ़ का है। बताया कि पहले कोरोना के मरीज 9 थे, जो बढ़कर 21 हुए हैं। इनमें से 19 मरीज पहले से ही किसी न किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, जबकि 2 मरीजों को कोई बीमारी नहीं है। 

उन्होंने बताया कि पिछले एक महीने में कोरोना जांच के लिए करीब 59,808 नमूने एकत्र किए गए थे, जिनमें संक्रमण की दर महज 0.2 प्रतिशत मिली। प्रो. जगतराम ने बताया कि 6 से 18 वर्ष के उम्र के बच्चों के बीच किए गए सीरो सर्वे के नतीजे आ चुके हैं। कुल 2695 नमूनों की जांच की गई और उनके नतीजे बताते हैं कि सेक्टरों के 67 प्रतिशत, गांव के 75 प्रतिशत और कॉलोनियों के 76 प्रतिशत बच्चों में एंटीबॉडी विकसित हुई है। 

ओवरऑल 72.7 प्रतिशत बच्चों में एंटीबॉडी विकसित हुई हैं। प्रो. जगतराम ने बताया कि जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए लैब की स्थापना की जा चुकी है और अब तक 40 नमूनों की जांच भी की गई है। वहीं, जीएमसीएच-32 की निदेशक डॉ. जसविंदर कौर ने बताया कि 20 जुलाई से 17 अगस्त के बीच जीएमसीएच-32 में कोरोना के 28,973 नमूनों की जांच की गई। 

इस दौरान संक्रमण दर 0.17 प्रतिशत मिली। स्वास्थ्य विभाग की निदेशक डॉ. अमनदीप कंग ने बताया कि 20 जुलाई से 17 अगस्त के बीच 40,044 नमूनों की जांच की गई और संक्रमण दर 0.2 प्रतिशत मिली। रिकवरी रेट 98.6 प्रतिशत है। अगस्त महीने में कोरोना से अब तक एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed