फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh administration decided to Relaxation in curfew after three days

चंडीगढ़: रोज सुबह 10 से शाम 6 बजे तक कर सकेंगे खरीददारी, एक घर से एक व्यक्ति को जाने की अनुमित

Sat, 28 Mar 2020 11:50 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 28 Mar 2020 11:50 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh administration decided to Relaxation in curfew after three days
सांकेतिक तस्वीर।

चंडीगढ़ अब रोजाना सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक पास के बाजार में जाकर अपने जरूरत का सामान खरीद सकेंगे। यूटी प्रशासन ने तीन दिन बाद कर्फ्यू में ढील देने का फैसला किया है। खरीदारी के लिए एक परिवार में से एक व्यक्ति को ही इजाजत दी गई है और वह भी पैदल ही पास के बाजार में जा सकेगा। 

विज्ञापन


आदेशों के अनुसार अगर वह बाइक या कार लेकर गया तो पुलिस की तरफ से उसे जब्त कर लिया जाएगा। प्रशासन की तरफ से जारी आदेशों के अनुसार आवश्यक वस्तुओं अनाज, किराने का सामान, फल, सब्जियां, दूध, मांस और मछली आदि की खरीद के लिए शहरवासी रोजाना दुकानों तक जा सकेंगे। यह सभी दुकान प्रशासन के अगले आदेश तक खुले रहेंगे। 
विज्ञापन


बताया गया है कि संबंधित क्षेत्र के निवासी अपने सेक्टरों की मार्केट में आवश्यक सामान खरीद सकेंगे। बाजारों में भीड़भाड़ से बचने के लिए वाहनों को अनुमति नहीं दी जाएगी। इन बाजारों में शहरवासी पैदल ही जाएंगे। फल और सब्जियों का कारोबार करने वाले विक्रेताओं को भी इन बाजारों में जगह मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दुकानों पर आने वाले व्यक्तियों के बीच सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए, यह निर्णय लिया गया कि पहले से गठित सेक्टर रिस्पांस टीम, चंडीगढ़ प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहेंगे। यह निर्णय शुक्रवार को प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। इस बैठक में एडवाइजर मनोज परिदा, डीजीपी संजय बेनीवाल समेत सभी आलाधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed