फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Administration decided to Give free Vaccine to people above 18 years 

अच्छी खबर: चंडीगढ़ में 18 साल से ऊपर के लोगों को मुफ्त लगेगा टीका, प्रशासन ने लिया फैसला

Tue, 04 May 2021 01:43 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 04 May 2021 01:43 PM IST
सार

चंडीगढ़ यूटी प्रशासन ने इस संबंध में मंगलवार को फैसला ले लिया है। प्रशासन अब तक केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों का इंतजार कर रहा था।

विज्ञापन
Chandigarh Administration decided to Give free Vaccine to people above 18 years 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

चंडीगढ़ में 18 साल से ऊपर के लोगों को कोरोना वैक्सीन मुफ्त में दी जाएगी। पिछले कई दिनों से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने मंगलवार को इस संबंध में फैसला ले लिया। 

विज्ञापन

पिछले कई दिनों से प्रशासन वैक्सीन को लेकर केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश का इंतजार कर रहा था। हालांकि, अभी तक यह नहीं तय हो पाया है कि 18 से 44 वर्ष तक के लोगों को कब से वैक्सीन लगाई जाएगी। प्रशासन के मुताबिक चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से वैक्सीन के लिए ऑर्डर दे दिया गया है, लेकिन अभी तक वैक्सीन मिली नहीं है। प्रशासन वैक्सीन का इंतजार कर रहा है। उम्मीद है कि 15 मई के बाद 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को वैक्सीन लगाने का कार्यक्रम शुरू हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रशासन ने सीरम इंस्टीट्यूट को एक लाख वैक्सीन का ऑर्डर दिया था, लेकिन कंपनी ने फिलहाल एक लाख वैक्सीन देने में असमर्थता जाहिर की है। हालांकि, प्रशासन को जितनी भी वैक्सीन मिलेगी, 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को टीका लगाने का अभियान शुरू कर दिया जाएगा। इस मुद्दे पर प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने कहा कि अभी वैक्सीन नहीं मिली है, जैसे ही प्राप्त होगी टीकाकरण अभियान को शुरू कर दिया जाएगा।

वहीं चंडीगढ़ के निजी अस्पतालों में टीकाकरण बंद कर दिया गया है। स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अमनदीप कंग ने निजी अस्पताल संचालकों को टीके की बची हुई खुराक विभाग को लौटाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा है कि अब निजी अस्पतालों को टीका खरीदकर लगाना होगा। स्वास्थ्य विभाग टीके की आपूर्ति नहीं करेगा। वहीं, आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आरएस बेदी ने बताया कि टीके की आपूर्ति करने वाली कंपनी का कहना है कि अगले 6 महीने तक आपूर्ति नहीं हो सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed