{"_id":"60c0b1318ebc3e09d22b68d5","slug":"chandigarh-administration-caps-covid-testing-price","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: अब घर बैठे हो सकेगी कोरोना की जांच, प्रशासन ने दी अनुमति, चुकाने होंगे इतने रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: अब घर बैठे हो सकेगी कोरोना की जांच, प्रशासन ने दी अनुमति, चुकाने होंगे इतने रुपये
Wed, 09 Jun 2021 05:46 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 09 Jun 2021 05:46 PM IST
सार
कोरोना के घटते मामलों के बीच चंडीगढ़ प्रशासन ने एक बार भी लोगों को राहत दी है। प्रशासन ने निजी लैब में कोरोना जांच के दाम तय कर दिए हैं। अब लोगों को निजी लैब में आरटीपीसीआर जांच के लिए 450 और रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए 350 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ प्रशासन ने निजी लैब को घर से कोरोना जांच के लिए नमूने एकत्रित करने की मंजूरी दे दी है। इसके बाद अब शहरवासी निजी लैब से संपर्क कर नमूने देने के लिए उन्हें घर बुला सकेंगे। बुधवार को प्रशासन ने इसके लिए दाम भी तय कर दिए। हालांकि नमूने देने के बाद उनकी जांच के लिए लोगों को अलग से रुपये चुकाने होंगे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार गुप्ता की तरफ से जारी आदेश के अनुसार प्रति नमूने एकत्रित करने के लिए 200 रुपये चुकाने होंगे। इसके अलावा 450 रुपये में आरटीपीसीआर जांच और 350 रुपये में रैपिड एंटीजन जांच होगी। प्रशासन के इस कदम से शहर के बुजुर्ग व दिव्यांगों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
आदेश में कहा गया है कि शहर में कोरोना की स्थिति और निजी लैब से बातचीत करने के बाद ही दाम तय करने का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही निजी लैब को हिदायत भी दी गई है कि कोई भी लैब कोरोना जांच के लिए इन दामों से ज्यादा न वसूले। जो दाम तय किए गए हैं, उसके ऊपर अन्य अतिरिक्त टैक्स नहीं लगाने की भी हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
आदेश में आरटीपीसीआर जांच और रैपिड एंटीजन जांच की दरों की भी जानकारी दी गई है। कहा गया है कि लोगों की सुविधा के लिए ही, इन दामों को भी कुछ दिन पहले कम किया गया है। इससे पहले आरटी-पीसीआर जांच के लिए 900 रुपये और रैपिड एंटीजन जांच के लिए 500 रुपये तय किए थे। प्रशासन का मानना है कि जांच के दाम कम करने के बाद सरकारी अस्पतालों में होने वाली भीड़ पर रोक लगेगी।
Chandigarh administration caps COVID testing price for RT-PCR test at Rs 450 & Rapid Antigen test at Rs 350 for private laboratories in the union territory. pic.twitter.com/2D7Z4CoM8y
— ANI (@ANI) June 9, 2021