चंडीगढ़ प्रशासन को आज मिलेगा बजट, ये रखा गया है प्लान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्त वर्ष 2017-18 केलिए यूटी प्रशासन को बुधवार को बजट मिलेगा। यह बजट वित्त मंत्रालय की ओर से दिया जाएगा। इस बार केंद्र से बजट में 2163 करोड़ की मांग की गई है जबिक शहर को स्मार्ट बनाने के लिए 6151.56 करोड़ मांगा गया है।
इस बार अगर चंडीगढ़ के बजट में कटौती नहीं हुई तो यहां के सभी प्रोजेक्ट पर काम हो सकेगा। पिछले साल दो हजार करोड़ नहीं मिल पाने के कारण सभी प्रोजेक्ट अधूरे रह गए।
कर्मचारियों की सैलरी 1800 करोड़ और बिजली खरीद में 700 करोड़ रुपये का बजट खर्च होता है। यह नॉन प्लान में रखा जाता है।
बदल सकता है बजट चक्र
पिछला बजट में हुई है कटौती
वर्ष 2016- 17 वित्त वर्ष में में प्लान हेड में 700 करोड़ और नॉन प्लान में 3237 करोड़ रुपये मिले थे। हालांकि मांग पिछले साल भी 2 हजार करोड़ अधिक की गई थी।
बजट खर्च नहीं होने पर पिछले साल वित्त मंत्रालय ने यूटी प्रशासन का 226 करोड़ रुपये का बजट कम कर दिया था। पिछली बार से सबक लेते हुए इस बार बजट तेजी से खर्च किया गया।
बदल सकता है बजट चक्र
बजट 28 फरवरी की बजाए 1 फरवरी को आने से इस साल बजट चक्र में भी बदलाव होने की संभावना जताई जा रही है। पहले बजट अप्रैल से अगले वर्ष अप्रैल तक के लिए मिलता था। बदलाव के बाद यह बजट चक्र जनवरी से दिसंबर का हो सकता है। प्रशासन भी ऐसी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बना रहा है।