{"_id":"65d84891e3ef22c413060cdb","slug":"chandigarh-administration-banwari-lal-purohit-inaugurated-52nd-rose-festival-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: रोज फेस्टिवल में भी राजनीति, मेयर कुलदीप कुमार ने नहीं लिया किरण खेर का नाम, सांसद ने टोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: रोज फेस्टिवल में भी राजनीति, मेयर कुलदीप कुमार ने नहीं लिया किरण खेर का नाम, सांसद ने टोका
Fri, 23 Feb 2024 01:20 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 23 Feb 2024 01:20 PM IST
सार
रोज गार्डन में शुरू हुए रोज फेस्टिवल में सैकड़ों किस्म के कई फूल, पौधे और बोनसाई उपलब्ध है। फेस्टिवल में कई कार्यक्रम भी होंगे। इस दौरान स्टेज परफॉर्मेंस और बहुत सारे साइड इवेंट्स भी आयोजित होंगे। जीरो वेस्ट फूड कोर्ट भी है, यहां कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के व्यंजन उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
रोज फेस्टिवल में पहुंचे प्रशासक, सांसद और मेयर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासन बनवारी लाल पुरोहित ने शुक्रवार को 52वें रोज फेस्टिवल का उद्घाटन किया। उनके साथ शहर की सांसद किरण खेर, नव निर्वाचित मेयर कुलदीप कुमार, सलाहकार व अधिकारी उपस्थित रहे। इस फेस्टिवल में 826 किस्म के गुलाब लोग देख सकते हैं। हालांकि उद्घाटन के दौरान राजनीति भी देखने को मिली।
बतौर मेयर कुलदीप कुमार पहली बार नगर निगम के किसी सरकारी कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने मंच से सभी को संबोधित भी किया। फेस्टिवल के सफल आयोजन के लिए कुलदीप कुमार ने नगर निगम को बधाई दी। मौजूद लोगों को बताया कि रोज फेस्टिवल में इस बार क्या-क्या होने वाला है और क्या इस बार खास है लेकिन कुलदीप कुमार ने अपने संबोधन की शुरुआत में सांसद किरण खेर का नाम नहीं लिया। कुलदीप के बाद जब सांसद किरण खेर मंच पर पहुंची तो उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत में ही कह दिया कि नवनिर्वाचित मेयर शायद जानबूझकर उनका नाम लेना भूल गए लेकिन उनको एक पद पर होने की वजह से प्रोटोकॉल का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
वहीं प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने कहा कि चंडीगढ़ 20 साल पहले बहुत ही ज्यादा खूबसूरत था लेकिन पिछले कुछ सालों में थोड़ी कमी आई है। अब एक बार फिर हम सभी को मिलकर काम करना होगा ताकि चंडीगढ़ नंबर वन आ सके। कार्यक्रम के दौरान बनवारी लाल पुरोहित ने सभी पार्षदों को संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि अब राजनीति खत्म हो चुकी है। अब सभी गिले शिकवा को मिटा के सभी को एक साथ मिलकर चंडीगढ़ के विकास के लिए कार्य करना चाहिए।
किरण खेर ने कहा कि बतौर सांसद वह दसवीं बार रोज फेस्टिवल में शामिल हो रही हैं। उन्हें यह फेस्टिवल बहुत पसंद है क्योंकि बचपन से इसे वह देखते आ रही हैं।