फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh administration arranges to reach Himachal residents trapped in tricity

ट्राइसिटी में फंसे हिमाचल निवासियों को पहुंचाने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने की व्यवस्था

Sun, 03 May 2020 02:30 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh administration arranges to reach Himachal residents trapped in tricity
चंडीगढ़। कोरोना वायरस के चलते कर्फ्यू के दौरान ट्राइसिटी में फंसे लोगों को हिमाचल पहुंचाने के लिए एचआरटीसी बसों की व्यवस्था की गई है। यूटी प्रशासन ने इसके लिए कुछ शर्तें भी रखी हैं। दरअसल, हिमाचल ने चंडीगढ़ प्रशासन से अपील की थी कि उनके राज्य के चंडीगढ़, मोहाली व पंचकूला में फंसे लोगों को सही सलामत उनके घर तक पहुंचाया जाए। उनकी इस अपील पर चंडीगढ़ प्रशासन ने हिमाचल के निवासियों के लिए सुविधा दी है। यह पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेगी।
विज्ञापन

यदि ट्राइसिटी में फंसा कोई भी व्यक्ति हिमाचल अपने घर जाना चाहता है तो वह मध्य मार्ग स्थित सेक्टर 28 बी के हिमाचल भवन में सुबह 6 बजे जाकर इस सुविधा का लाभ ले सकता है। प्रशासन ने हिमाचल के निवासियों को उनके घर पहुंचाने के लिए रविवार, सोमवार और मंगलवार को एचआरटीसी बसों से भेजने का फैसला लिया है। प्रशासन ने तारीख के हिसाब से हिमाचल के अलग-अलग स्थान निर्धारित किए हैं। इसका समय सुबह 6.00 बजे निर्धारित किया गया है। यात्री को पहले अपनी पूरी जानकारी सेक्टर-28 बी के हिमाचल भवन में दर्ज करानी होगी।
विज्ञापन

प्रशासन की शर्तें
- हिमाचल जाने वाले यात्री का हेल्थ चेकअप किया जाएगा।
- यात्री के पास उसका आधार कार्ड या कोई सरकारी पहचान पत्र होना चाहिए।
- वह कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं होना चाहिए।
- हिमाचल जाने वाले यात्री का नाम, पिता का नाम, स्थायी और वर्तमान पता स्पष्ट होना चाहिए।
- यात्री के पास अपने और परिवार के सदस्य का मोबाइल नंबर होना चाहिए।
इन स्थानों पर जाएंगी बसें
- 3 मई रविवार सुबह 6 बजे कांगड़ा, चंबा, ऊना और हमीरपुर के लिए बसें रवाना होंगी।
- 4 मई सोमवार सुबह 6 बजे बिलासपुर, मंडी, कुल्लू, लाहौल के लिए बसें रवाना होंगी।
-5 मई मंगलवार सुबह 6 बजे शिमला, सोलन, किन्नौर और सिरमौर के लिए बसें रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed