फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chances of rain on 23rd and 24th, monsoon will depart late

Chandigarh News: 23 और 24 को बारिश के आसार, देरी से होगी मानसून की विदाई

Fri, 22 Sep 2023 01:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Chances of rain on 23rd and 24th, monsoon will depart late
चंडीगढ़। ट्राइसिटी समेत पंजाब और हरियाणा में 23 और 24 सितंबर को हल्की बारिश हो सकती है। बादल छाने और बारिश होने से तापमान में गिरावट आने की संभावना है। ऐसे में इस बार मानसून की देरी से विदाई होने की संभावना है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ मौसम केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह के अनुसार, चंडीगढ़ से सामान्य तौर पर 25 सितंबर के आसपास मानसून की विदाई हो जाती है, लेकिन इस बार 24 सितंबर को भी कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है। अनुमान लगाया जा रहा है कि मानसून सितंबर के अंत या अक्तूबर के पहले हफ्ते में वापस जा सकता है। तब तक शहर में बादल छाए रह सकते हैं।
विज्ञापन

हालांकि इस साल बारिश सामान्य से काफी ज्यादा हुई है। जून महीने में 143 एमएम बारिश हुई थी। जुलाई में हुई बारिश में अब तक की सर्वाधिक बारिश है। सिर्फ नौ जुलाई को ही 302 एमएम बारिश हुई थी। पूरे जुलाई में 738.7 एमएम बारिश हुई थी। इसके बाद अगस्त महीने में 270.7 एमएम ही बारिश हुई है। इस बार मानसून में सामान्य से काफी ज्यादा बारिश हुई है। बता दें कि मानसून की वापसी के बाद हल्की ठंड की आहट हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल सामान्य से चार दिन बाद हुई थी मानसून की हुई वापसी
वर्ष 2022 में मानसून सामान्य से चार दिन की देरी से गया था। इसकी वजह से बारिश भी सामान्य से 6 फीसदी ज्यादा हुई थी। पिछले साल 29 सितंबर को दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों (जिला गुड़गांव, फरीदाबाद और मेवात को छोड़कर) से विदा ले चुका था। पिछले साल सीजन में कुल बारिश 898.2 एमएम हुई थी।


आज ऐसा रहेगा मौसम
शहर में वीरवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा और दिन के समय धूप रहेगी। हालांकि दिन में कुछ समय के लिए हल्के बादल भी छा सकते हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है।

आने वाले पांच दिनों का पूर्वानुमान
---------------------------------
दिन
अधिकतम तापमान
न्यूनतम
22 सितंबर
33
26
23 सितंबर
32
25
24 सितंबर
31
24
25 सितंबर
32
24
26 सितंबर
32
24
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed