{"_id":"600b40228ebc3e31d7010f9a","slug":"chance-of-rain-in-next-24-hours-chandigarh-news-pkl401575967","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले 24 घंटे में बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले 24 घंटे में बारिश के आसार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। अगले दो से तीन दिन मौसम थोड़ा खराब रहने वाला है। जम्मू-कश्मीर के पास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिसका असर पहाड़ी इलाकों के साथ मैदानी इलाकों में देखा जा सकता है। चंडीगढ़ में अगले 24 घंटे में हल्की बारिश की संभावना है, जबकि पहाड़ी इलाकों में अच्छी बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। बारिश के बाद आसमान साफ होगा, लेकिन उसके बाद ही धुंध छा जाएगी। धुंध का असर अगले दो से तीन दिन रहेगा। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा, जबकि रात का तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा।
मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर इस बार चंडीगढ़ में कम है, लेकिन पहाड़ों में बर्फबारी के बाद एक बार फिर से शीत लहर चल सकती है। इससे दिन व रात के तापमान में कमी आएगी। शुक्रवार को मौसम में हल्के बादल छाए रहे। पूरे दिन तेज हवाएं चलीं। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 19 से 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 से नौ डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।