फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Champs Cricket Academy won with Harnoor's all-round performance

हरनूर के हरफनमौला प्रदर्शन से चैंप्स क्रिकेट अकादमी जीता

Sun, 24 Jan 2021 02:29 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 02:29 AM IST
विज्ञापन
Champs Cricket Academy won with Harnoor's all-round performance
चंडीगढ़। सेक्टर-20 में अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट में चैंप्स क्रिकेट अकादमी ने सनराइज क्रिकेट अकादमी को 60 रन से हराया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चैंप्स क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 40 ओवर में 6 विकेट पर 289 रन बनाए। टीम से दुष्यंत ने 80 गेंद पर शानदार शतक जमाते हुए 104 रन बनाए।
विज्ञापन

अन्य बल्लेबाज हरनूर ने 78 गेंदों पर 94 रन, दीपेंदर ने तेजी से खेलते हुए 15 गेंद में 40 रन बनाए। गेंदबाजी में सनराइज क्रि केट अकादमी से अभिनव और मृदुल ने दो-दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइज क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 35 ओवर में 221 के स्कोर पर सिमट गई। टीम से अभिमन्यु की ओर से लगाया गया शतक टीम के काम नहीं आया। गेंदबाजी में चैंप्स क्रिकेट अकादमी से हरनूर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट और अभिनव ने 3 विकेट चटकाए। बल्ले से 94 रन और गेंदबाजी में 5 विकेट चटकाने वाले हरनूर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed