फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Challenge given by Manish Tiwari to Sanjay Tandon for open debate now taken new turn in Chandigarh

Chandigarh: टंडन-तिवारी की बयानबाजी में नया मोड़... कांग्रेस प्रत्याशी बोले-मोदी से भी तो सवाल पूछिए

Thu, 02 May 2024 12:32 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 02 May 2024 12:32 PM IST
सार

चंडीगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी ने भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन को मुद्दों पर खुली बहस की चुनौती दी थी। इस पर टंडन ने तिवारी से पूछा था कि वे आनंदपुर साहिब से चंडीगढ़ क्यों आए। अब इसके जवाब में तिवारी ने मोदी और राजनाथ के नाम गिना दिए।

विज्ञापन
Challenge given by Manish Tiwari to Sanjay Tandon for open debate now taken new turn in Chandigarh
संजय टंडन और मनीष तिवारी। - फोटो : फाइल

विस्तार

चंडीगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी की ओर से भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन को खुली बहस की दी गई चुनौती के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। चुनौती पर टंडन ने कहा कि पहले तिवारी को बताना चाहिए कि वे श्री आनंदपुर साहिब से क्यों भागे हैं। इस पर अब तिवारी ने पलटवार करते हुए इस बहस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह व अन्य नेताओं को खींच लिया है।

विज्ञापन


मनीष तिवारी ने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के गांधीनगर से उत्तर प्रदेश के वाराणसी चले गए, जैसे राजनाथ सिंह गाजियाबाद से लखनऊ चले गए, जैसे पहले लालकृष्ण आडवाणी नई दिल्ली से गुजरात के गांधी नगर चले गए और जैसे टंडन के पिता स्वर्गीय बलराम जी दास टंडन अमृतसर से राजपुरा चले गए थे, उसी तरह कांग्रेस ने उन्हें भी चंडीगढ़ से चुनाव लड़ाने का फैसला किया। इसमें कुछ भी गलत या संदिग्ध नहीं लगता है। 
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने टंडन से पूछा कि दूसरे निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने में क्या गलत है। कहा कि वह गर्व के साथ कहते हैं कि उन्होंने लुधियाना और श्री आनंदपुर साहिब के लोगों का प्रतिनिधित्व किया है। तिवारी ने कहा कि टंडन चुनावी राजनीति में नए हैं। इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार ने टंडन को अपनी चुनौती दोहराते हुए कहा कि वह समय और स्थान बताने का इंतजार करेंगे, जहां दोनों सभी मुद्दों पर बहस करेंगे। फिर चाहे वे स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, सामाजिक या राजनीतिक मंच हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं बहस के लिए तैयार हूं लेकिन.. : टंडन
संजय टंडन ने कांग्रेस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी चुनाव मैदान में उतरने के बाद भी काफी फ्री है और ज्यादातर वक्त सोशल मीडिया पर गुजार रहे हैं। उन्होंने कहा कि तिवारी ने हाल ही में उन्हें खुले मंच पर बहस करने का चैलेंज दिया। मीडिया भी उनसे इसके बारे सवाल पूछ रहा है। मेरा तिवारी को एक ही जवाब है कि मैं तैयार हूं लेकिन क्या करूं मेरे पास वक्त नहीं है। रोजाना 20 से 25 प्रोग्राम जनता के बीच जाकर होते हैं। इनमें से कुछ को री-शेड्यूल करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि हमारा तो नारा है, हम तो 400 पार कर देंगे लेकिन तिवारी और उनके नेता बता दें कि वे 50 कौन सी सीटें जीतने वाले हैं। उनकी तो 50 सीटें भी पक्की नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed