फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Challan cut for mask under the Nose, but policeman himself mask downed by his nose

मास्क पहनें, कोरोना से बचें : बिना मास्क दूसरों का काट रहे चालान.. इनका कौन काटेगा?

Sat, 24 Apr 2021 09:46 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 09:46 PM IST
विज्ञापन
Challan cut for mask under the Nose, but policeman himself mask downed by his nose
नाक के नीचे मास्क होने का चालान काटने के दौरान पुलिसवाले का मास्क खुद नीचे है। - फोटो : Amar Ujala
मनीमाजरा। मौली कांप्लेक्स निवासी सुमित को पुलिस ने रोका और मास्क नाक के नीचे होने पर उनका चालान कर दिया। खास बात यह है कि जिस पुलिस वाले ने सुमित का चालान किया, उसने खुद अपने मुंह पर मास्क नहीं लगा रखा था। सुमित अमर उजाला के पाठक हैं, उन्होंने हमें यह फोटो भेजी है और पुलिस प्रशासन से यह सवाल किया है कि क्या मास्क पहनने का नियम केवल जनता के लिए है? पुलिसकर्मी इस नियम के दायरे में नहीं आते हैं? सुमित ने बताया कि वीरवार को वह अपने मामा के लड़के अमित के साथ मौली कांप्लेक्स से विकास नगर की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह विकास नगर की लाइट प्वाइंट पर पहुंचे तो वहां मौलीजागरां थाने के दो पुलिस कर्मचारियों ने रोक लिया और उनसे कहा कि तुम्हारा मास्क नाक के नीचे है इसलिए तुम्हारा चालान काटा जाएगा। सुमित ने कहा कि उन्होंनेे अपनी गलती मानकर अपना चालान कटवाकर जुर्माना भी भर दिया, लेकिन जिस पुलिसकर्मी ने उनका चालान किया उसने खुद मास्क मुंह पर नहीं लगाया था। उनका कहना है कि कोरोना वायरस से क्या आम जनता ही संक्रमित हो रही है या फिर ऐसे पुलिस कर्मचारी कोरोना संक्रमित होने से बच जाएंगे, जो कि अपना मास्क नाक से नीचे ही पहनकर रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed