फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chakka Jam News: Farmers chakka jam in Punjab

पंजाब में आज तीन घंटे रहेगा चक्का जाम, एंबुलेंस, सेना, बरात और आपातकालीन सेवाओं को छूट देंगे किसान

Sat, 06 Feb 2021 12:30 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 06 Feb 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Chakka Jam News: Farmers chakka jam in Punjab
किसान आंदोलन। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

कृषि कानूनों के विरोध में देशव्यापी चक्का के लिए पंजाब तैयार हो गया है। किसान संगठनों ने चक्काजाम को सफल बनाने के लिए प्रदेश भर के किसानों और आम लोगों से सहयोग की अपील की है। तीन घंटे तक चक्का जाम के दौरान किसान संगठनों ने पुलिस, सेना तथा सभी इमरजेंसी सेवाओं के लिए आने-जाने की छूट देने का फैसला किया है। दोपहर 12 से अपराह्न तीन बजे तक चक्का जाम किया जाएगा।

विज्ञापन


पंजाब में कृषि कानूनों को लेकर एक बार फिर आंदोलन तेज हो गया है। दिल्ली कूच के बाद किसानों का शनिवार को होने वाला देशव्यापी चक्का जाम आंदोलन को गति देने के लिए रणनीति के तहत आयोजित किया गया है। किसान संगठन यातायात पूरी तरह से ठप कर सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। किसानों ने सड़क जाम के दौरान इमरजेंसी सेवाओं, बरात, सेना, पुलिस को चक्का जाम से छूट देने का फैसला किया है। 
विज्ञापन


चक्का जाम को लेकर शुक्रवार को भी बैठकों का दौर जारी रहा। बैठक में किसान नेताओं ने कहा कि 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान दिल्ली में जो किसान गिरफ्तार किए थे उनकी रिहाई, किसानों के खिलाफ मामले तथा किसान विरोधी कानून रद्द करने की मांग को लेकर चक्का जाम कर रोष प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका के बयान की निंदा की
कृषि कानूनों को लेकर अमेरिका के बयान की किसान संगठनों ने निंदा की है। भाकियू एकता (उगराहां) ने टीकरी बॉर्डर पर एक सभा का आयोजन किया। इसमें किसान नेताओं ने कृषि कानूनों के पक्ष में अमेरिकी बयान की कड़ी निंदा की गई। यूनियन के प्रदेश सचिव शिंगारा सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार सुनियोजित तरीके से आंदोलन को प्रभावित करने का कार्य कर रही है लेकिन आज होने वाले चक्का जाम से केंद्र की सरकार जरूर हिलेगी।

पंजाब में सभी जिलों में देशव्यापी चक्का जाम को सफल बनाने का आह्वान किया गया है। अधिकांश जिलों में सभी किसान संगठनों ने रणनीति बना ली है। जाम के दौरान कुछ जरूरी सेवाओं को छूट देने का फैसला किया गया है। - सुखदेव सिंह कोकरी कलां, महासचिव, भाकियू एकता (उगराहां)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed