फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chain of woman who came from Ambala to submit her daughter's form in PU snatched

Chandigarh News: अंबाला से पीयू में बेटी का फार्म जमा करवाने आई महिला की चेन झपटी

Sun, 17 Sep 2023 01:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Chain of woman who came from Ambala to submit her daughter's form in PU snatched
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में बेटी का फार्म जमा करवाने के बाद पीजीआई बस स्टॉप से बस में चढ़ते वक्त महिला झपटमार ने 56 वर्षीय महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। मामले में दायर शिकायत पर सेक्टर 11 थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए उस अज्ञात महिला की तलाश शुरू कर दी है। घटना 15 सितंबर को घटी थी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। शिकायतकर्ता मीना देवी ने शिकायत में पुलिस को बताया कि वह अंबाला से चंडीगढ़ आई थी। पीयू से निकलकर वह पीजीआई बस स्टैंड पर बस के लिए खड़ी थी। इसी बीच बस के आने पर एक महिला ने उन्हें पीछे से कहा कि जल्दी बस में चढ़े और कहा कि बस में भीड़ है। बस में चढ़ते वक्त शिकायतकर्ता को उनके गले में कुछ महसूस हुआ मगर उन्होंने नजरअंदाज कर दिया। सीट पर बैठ कर उन्होंने पाया कि उनकी गले की सोने की चेन नहीं थी। इसे उन्होंने आसपास और बस में तलाशा मगर नहीं मिली। शिकायतकर्ता ने कहा है कि उसी महिला ने उनकी सोने की चेन चुराई है और सामने आने पर वह उसकी पहचान कर सकती है। ऐसे में उस अज्ञात महिला के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की गई है। इसे लेकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed