{"_id":"633ded91a1c5ea7c9300ad42","slug":"chahat-s-chahat-fulfilled-made-a-national-record-by-winning-the-gold-medal-chandigarh-news-pkl464570898","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाहत की ‘चाहत’ पूरी, स्वर्ण पदक जीतने के साथ बना डाला नेशनल रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाहत की ‘चाहत’ पूरी, स्वर्ण पदक जीतने के साथ बना डाला नेशनल रिकॉर्ड
विज्ञापन
राष्ट्रीय खेलों में तैराकी में स्वर्ण पदक जीतने वाली चाहत अरोड़ा।
- फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। शहर की तैराक चाहत अरोड़ा लगातार साबित कर रही हैं कि क्यों उन्हें स्वीमिंग पूल की गोल्डन गर्ल कहा जाता है। गुजरात में खेले जा रहे राष्ट्रीय खेलों में बुधवार को चाहत अरोड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतते हुए नया नेशनल रिकॉर्ड भी बना डाला। चाहत ने 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक इवेंट में हिस्सा लेते हुए 33.31 का समय निकालते हुए यह रिकॉर्ड बनाया। इसी इवेंट में पिछला रिकॉर्ड तमिलनाडु की तैराक एवी जयवीना के नाम था। उन्होंने 34.43 का समय लेकर रेस पूरी की थी। दो दिन पहले भी चाहत 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में सिल्वर मेडल हासिल कर चुकी हैं।
परिवार और कोच ने जताई खुशी
राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक हासिल करने पर परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है। मां गीता अरोड़ा ने कहा कि बेटी लगातार बेहतर करते हुए रिकॉर्ड बना रही है, यह देश और परिवार के लिए गर्व की बात है। वहीं, कोच गुरचरण सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए चाहत अरोड़ा को बधाई दी। कोच ने कहा कि वे अपनी ट्रेंनी के प्रदर्शन से गदगद हैं। अभी चाहत का राष्ट्रीय खेलों में एक और इवेंट बाकी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इसमें भी वह स्वर्ण पदक जीतेगी।
पूल की बेहतरीन खिलाड़ी
चाहत अरोड़ा को स्वीमिंग पूल की गोल्डन गर्ल कहा जाता है। पिछले कुछ वर्षों से वह नेशनल लेवल पर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं। राष्ट्रीय स्तर के साथ साथ इंटरनेशनल लेवल की प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर रही हैं। अपने बेहतर प्रदर्शन के चलते वह भारतीय महिला तैराकी टीम की अहम सदस्य हैं।