फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chahat Arora won gold medal in Thailand Open

चाहत अरोड़ा ने थाईलैंड ओपन में जीता स्वर्ण पदक

Fri, 08 Apr 2022 09:36 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
Chahat Arora won gold medal in Thailand Open
चंडीगढ़। गोल्डन गर्ल के नाम से मशहूर शहर की तैराक चाहत अरोड़ा ने थाईलैंड ओपन में स्वर्ण पदक जीता है। इस पदक से साथ ही उन्होंने अपने की रिकॉर्ड की बराबरी भी की। चाहत ने 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक के फाइनल राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए 00.33.62 सेकेंड का समय निकालते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। इससे पहने नेशनल लेवल पर चाहत अरोड़ा ने 00.33.62 का रिकॉर्ड बनाया था जो कि देश में नेशनल लेवल का बेस्ट समय था। चाहत को शनिवार को इसी चैंपियनशिप में 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक इवेंट में भी हिस्सा लेना है।
विज्ञापन

स्वर्ण पदक जीतने और रिकॉर्ड समय निकालने पर चाहत अरोड़ा के घर पर खुशी का माहौल है। उनकी मां गीता अरोड़ा ने बताया कि कोविड-19 के बाद चाहत का यह पहला टूर्नामेंट है जिसमें हिस्सा लेते हुए उसने स्वर्ण पदक हासिल किया। लगभग दो वर्षों के बाद चाहत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है। चाहत के कोच गुरचरण सिंह ने कहा कि दो वर्ष के बाद पूल में उतरते ही स्वर्ण पदक हासिल करना बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed