फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CFSL investigation begins in fireman recruitment scam

Chandigarh News: फायरमैन भर्ती घोटाले में सीएफएसएल जांच शुरू

Sat, 22 Nov 2025 02:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
CFSL investigation begins in fireman recruitment scam
चंडीगढ़। शहर में फायरमैन भर्ती घोटाले की जांच में पुलिस ने अब सीएफएसएल के लिए नमूने भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कुछ फायरकर्मियों के नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। हालांकि, अभी तक 29 फायरकर्मी पुलिस जांच में शामिल नहीं हुए हैं। पुलिस उनसे संपर्क करने में जुट गई है।
विज्ञापन

नगर निगम ने अब तक 22 कर्मचारियों का रिकॉर्ड पुलिस को नहीं दिया था। पुलिस का कहना है कि रिकॉर्ड प्राप्त होने के बाद सभी को जांच में शामिल किया जाएगा। जांच में पहले से ही गिरफ्तार तीन फायरकर्मियों की सीएफएसएल रिपोर्ट आई है जिसमें खुलासा हुआ कि उनकी जगह किसी और ने परीक्षा दी थी। उनकी हैंडराइटिंग मैच नहीं हुई, जबकि तीनों ने फिजिकल टेस्ट खुद दिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने एएसआई भर्ती परीक्षा में सोनीपत निवासी सतीश को असली उम्मीदवार की जगह परीक्षा देते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सतीश ने कबूल किया कि उसने सोमवीर के साथ मिलकर फर्जी भर्तियां करवाईं। सतीश की निशानदेही पर दीपक, बृजेंद्र और नवीन को गिरफ्तार किया गया। जांच में रुकावट के बाद आईजी पुष्पेंद्र कुमार ने जांच तेज करने के आदेश दिए थे। अब फायरमैन भर्ती घोटाले की सीएफएसएल रिपोर्ट और आगे की कार्रवाई पर प्रशासन की नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed