फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CET Haryana: Flaws in detailed result also, commission will give chance to rectify

CET Haryana: विस्तृत परिणाम में भी खामियां, ठीक कराने का मौका देगा आयोग, ग्रुप वाइज कटऑफ होगी जारी

Mon, 03 Jul 2023 01:55 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 03 Jul 2023 01:55 AM IST
सार

कईयों की श्रेणी बदली गई तो कईयों के छोड़ने के बाद भी आर्थिक सामाजिक के अंक जोड़े गए हैं। खामियों में सुधार के लिए प्रक्रिया शुरू की गई है। कट ऑफ ग्रुप वाइज जारी की जाएगी। 

विज्ञापन
CET Haryana: Flaws in detailed result also, commission will give chance to rectify
HSSC - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी किए गए ग्रुप सी की संयुक्त पात्रता परीक्षा के विस्तृत परिणाम में भी खामियां सामने आई हैं। आयोग के सामने लगातार अभ्यर्थी इस प्रकार की शिकायत दर्ज करा रहे हैं। हालांकि, आयोग का कहना है कि इसमें आयोग की नहीं, अभ्यर्थियों की गलतियां हैं, जिसके चलते कुछ श्रेणियों में अंतर आ गया है।

विज्ञापन


इसके अलावा, कुछ अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिन्होंने आर्थिक सामाजिक आधार के अंक वापस लिए थे, लेकिन फिर से परिणाम में जोड़ दिए हैं। आयोग अब इन गलतियों को सुधारने का मौका देगा। ग्रुप सी के 32 हजार पदों को लेकर आयोग भर्ती प्रक्रिया चलाए हुए है। सीईटी का परिणाम पहले जारी किया गया था, लेकिन विस्तृत परिणाम शेष था।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह आयोग ने विस्तृत परिणाम जारी कर दिया। इसमें आर्थिक सामाजिक आधार के अंकों को भी सार्वजनिक किया गया है, ताकि अगर किसी ने गलत तरीके से अंक लिए हैं, तो उसकी जानकारी आयोग के पास पहुंच सके। लेकिन अभ्यर्थियों का दावा है कि विस्तृत परिणाम में भी खामियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें एक्ससर्विस मैन और ईडब्ल्यूएस की श्रेणी में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सामान्य श्रेणी में दिखाया गया है, जबकि आर्थिक सामाजिक आधार के अंक छोड़ने वाले कुछ अभ्यर्थियों के परिणाम में अंकों को जोड़ा गया है।


इस बारे में आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी का कहना है कि परिणाम बड़ी सावधानी और गंभीरता के साथ जारी किया गया है। आवेदन करते अभ्यर्थियों ने गलतियां की हुई हैं, इसके चलते परिणाम में कुछ दिक्कतें हैं। इनको ठीक करने के लिए समय दिया जाएगा। खामियां ठीक करने के बाद ग्रुप वाइज कट आफ भी जारी की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed