{"_id":"67eda32f3f0468c3cf071c40","slug":"certificates-distributed-to-those-who-received-education-at-nirankari-art-and-music-institute-chandigarh-news-c-16-pkl1043-673013-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: निरंकारी कला एवं संगीत संस्थान में शिक्षा हासिल करने वालों को बांटे सर्टिफिकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: निरंकारी कला एवं संगीत संस्थान में शिक्षा हासिल करने वालों को बांटे सर्टिफिकेट
विज्ञापन
मनीमाजरा। संत निरंकारी सत्संग भवन सेक्टर-30ए चंडीगढ़ में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से संचालित निरंकारी इंस्टीट्यूट ऑफ म्युजिक एंड आर्ट में शिक्षा हासिल करने वाले करीब 25 शिक्षार्थियों को सर्टिफिकेट वितरित किए गए।
जोनल इंचार्ज ओपी निरंकारी ने बताया कि यह संस्थान चंडीगढ़ प्राचीन कला केंद्र से संबंधित है, यहां से किए गए तीन साल के कोर्स की मान्यता स्नातक डिग्री के समान है। इस संस्थान में कोई भी संगीत सीखने या संगीत की डिग्री प्राप्त करने के भाव से केवल 300 रुपये प्रति माह की फीस देकर जितने समय के लिए वह चाहे संगीत सीख सकता है। इस केंद्र में संगीत के साथ-साथ पेंटिंग और अन्य कला भी सिखाई जाएंगी।
ओपी निरंकारी ने कहा कि आज इंसान में इंसान के प्रति प्यार की भावना खत्म होती जा रही है। इस कारण एक दूसरे का सत्कार भी नहीं हो रहा है। सत्कार भाव न होने से इंसान का एक दूसरे पर विश्वास भी नहीं रहा, तभी आज आपस में नफरत के भाव पैदा हो रहे हैं। आज नफरत को प्यार में बदलने की जरूरत है।
विज्ञापन
इस अवसर पर चंडीगढ़ के संयोजक नवनीत पाठक ने कहा कि सतगुरु माता सुदीक्षाजी महाराज नौजवानों को जहां अध्यात्म की शिक्षाओं से जोड़ने का कार्य कर रही हैं वहीं उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए भी अपनी भूमिका निभा रहीं हैं।