फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Centre provides X category CRPF security to Four Punjab BJP leaders

Punjab: पंजाब भाजपा के चार नेताओं को X श्रेणी की सुरक्षा, सभी कांग्रेस छोड़कर हुए थे भाजपा में शामिल

Sat, 19 Nov 2022 11:38 AM IST
निवेदिता वर्मा एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 19 Nov 2022 11:38 AM IST
सार

पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू और गुरप्रीत सिंह कांगड़ के साथ-साथ पूर्व विधायक जगदीप सिंह नकई और अमरजीत सिंह टिक्का को सुरक्षा कवच प्रदान किया गया है। 

विज्ञापन
Centre provides X category CRPF security to Four Punjab BJP leaders
भाजपा नेताओं की सुरक्षा बढ़ी - फोटो : Social Media

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब में कांग्रेस से बीजेपी में शामिल तीन पूर्व मंत्रियों और एक पूर्व विधायक को एक्स श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। मंत्रालय ने यह फैसला आईबी की एक रिपोर्ट के आधार पर लिया है। जिन नेताओं को यह सुरक्षा मिली है, उनमें पूर्व कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, गुरप्रीत सिंह कांगड़, जगदीप सिंह नकवी और पूर्व विधायक अमरजीत सिंह टिक्का शामिल हैं।
विज्ञापन

 
एक्स श्रेणी की सुरक्षा में केवल दो सुरक्षा गार्ड प्रदान किए जाते हैं। इनमें से एक पीएसओ (व्यक्तिगत सुरक्षा अधिकारी) होता है। इसमें कोई कमांडो शामिल नहीं होता। देश में ज्यादातर लोगों को इसी श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई गई है। 
विज्ञापन


अक्तूबर में भी केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आईबी की रिपोर्ट के आधार पर ही पंजाब के पांच भाजपा नेताओं को वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की थी। इन नेताओं में पूर्व सांसद अमरीक सिंह अलीवाल, पूर्व विधायक हरजिंदर सिंह ठेकेदार, पूर्व विधायक हरचंद कौर, पूर्व विधायक प्रेम मित्तल और पूर्व संगठन महामंत्री कमलदीप सैनी हैं। वाई श्रेणी सुरक्षा कवच के तहत, कुल 11 सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाते हैं, जिनमें दो पीएसओ होते हैं। इस श्रेणी में भी कोई कमांडो तैनात नहीं किया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन के दौरान पंजाब में भाजपा नेताओं को सार्वजनिक स्थलों पर कई बार ग्रामीणों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। भाजपा नेताओं के बढ़ते खतरे को देखते हुए जहां पंजाब पुलिस ने अपनी रिपोर्ट के आधार पर सुरक्षा घेरा बढ़ाया, वहीं केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी आईबी से मांगी रिपोर्ट के बाद इस साल फरवरी में पंजाब के भाजपा नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed