फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Centre govt given a budget of 543 crores rupees to Chandigarh municipal corporation

चंडीगढ़: नगर निगम को केंद्र ने दिया 543 करोड़ का बजट, 616 करोड़ रुपये खुद जुटाएगा

Tue, 01 Feb 2022 11:15 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 01 Feb 2022 11:15 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने इस साल चंडीगढ़ नगर निगम को 543 करोड़ रुपये का बजट दिया है। साल में 744 करोड़ रुपये का अनिवार्य खर्च भी निगम को करना होता है। ऐसे में निगम 616 करोड़ रुपये खुद राजस्व से जुटाएगा।

विज्ञापन
Centre govt given a budget of 543 crores rupees to Chandigarh municipal corporation
चंडीगढ़ नगर निगम - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

चंडीगढ़ नगर निगम को इस बार केंद्र से 543 करोड़ का बजट मिला है। वहीं, निगम ने अपने विभागों से 616 करोड़ का राजस्व लाने का दावा किया है। ऐसे में निगम को कुल 1159 करोड़ रुपये मिलेंगे। निगम ने पूरे साल में 744 करोड़ के अनिवार्य खर्च बताए हैं। ऐसे में पानी के दाम नहीं बढ़ाए गए तो कुल राजस्व में से ही घाटे को भरना होगा। इससे विकास कार्य प्रभावित होंगे। इसके अलावा दो करोड़ रुपये निगम को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत मिले हैं।

विज्ञापन


निगम प्रशासन के पास 1725.19 करोड़ का बजट पास करके भेजा है। इसमें निगम ने चार पेट्रोल पंप से 236.52 करोड़ का राजस्व आएगा। पानी व सीवरेज से 156 करोड़ रुपये, व्यावसायिक संपत्ति कर से 65 करोड़ रुपये और आवासीय संपत्ति कर से 15 करोड़ रुपये का राजस्व आने की उम्मीद जताई है। वर्तमान में निगम को पेयजलापूर्ति और सीवर सेस से 120 करोड़ रुपये राजस्व आ रहा है। यह राजस्व पानी की दरों के पुराने दाम के आधार पर है, जबकि निगम ने इस बार 36 करोड़ रुपये अतिरिक्त राजस्व लाने का दावा किया है। 
विज्ञापन


तत्कालीन प्रशासक के निर्देशानुसार 31 मार्च 2022 के बाद बढ़े हुए पानी के दाम फिर से लागू होने हैं, इसी आधार पर निगम ने यह राजस्व रखा है। राजनीतिक पार्टियों के विरोध के बाद राजस्व नहीं बढ़ा तो यह 36 करोड़ रुपये 1159 करोड़ में से ही खर्चने होंगे। ऐसे में निगम के विकास कार्य प्रभावित होना स्वाभाविक है।  निगम के अनुसार वेतन, पेट्रोल, बिजली बिल सहित निगम के पास हर माह 62 करोड़ रुपये के अनिवार्य खर्चे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कचरे के पहाड़ को हटाने के लिए 77 करोड़ का प्रस्ताव
निगम ने केंद्र सरकार को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत दूसरे कचरे के पहाड़ को हटाने के लिए 77 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है, जबकि अभी वहां से 2 करोड़ रुपये ही मिले हैं। इसके अलावा प्लांट में नई मशीनों को लगाने सहित कुछ मशीनों को अपग्रेड करने के लिए प्रस्ताव रखा है। यह खर्चा कैसे पूरा होगा निगम को यह भी देखना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed