फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Centre Government did not give visa to Pakistan teams for Surjit hockey tournament

Punjab: सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएगा पाकिस्तान, केंद्र सरकार ने दोनों टीमों को नहीं दिया वीजा

Sat, 21 Oct 2023 03:25 AM IST
ajay kumar सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 21 Oct 2023 03:25 AM IST
सार

सुरजीत हॉकी सोसाइटी के सीईओ इकबाल सिंह संधू ने कहा कि पाकिस्तान की दो टीमों ने सुरजीत हॉकी में खेलने की इच्छा जताई थी और तैयारियां भी पूरी हो चुकी थीं। टीमों के रुकने व ट्रांसपोर्ट का बंदोबस्त हो चुका था लेकिन पांच दिन पहले ही केंद्र ने दोनों टीमों को वीजा देने से इन्कार कर दिया है।

विज्ञापन
Centre Government did not give visa to Pakistan teams for Surjit hockey tournament
अटारी-वाघा सीमा। - फोटो : फाइल

विस्तार

जालंधर में आयोजित सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट में पाकिस्तान की टीम नहीं खेल पाएगी। केंद्र सरकार ने दोनों टीमों को वीजा देने से इन्कार कर दिया है। इससे हॉकी प्रेमी काफी निराश हैं। वहीं, हॉकी प्रमोटर सवाल कर रहे हैं कि क्रिकेट टीम को वीजा मिल जाता है लेकिन हॉकी टीम को नहीं। हालांकि, चेन्नई में हॉकी चैंपियनशिप में पाकिस्तान टीम ने हिस्सा लिया था। पंजाब को हॉकी खिलाड़ियों की नर्सरी माना जाता है। यहां के खिलाड़ियों के बलबूते ही भारत ने एशिया कप जीता था।

विज्ञापन


पहले कई बार पाकिस्तान टीम टूर्नामेंट में हिस्सा ले चुकी है। आयोजकों को उम्मीद थी कि टीमों के वीजा को मंत्रालय से हरी झंडी मिल सकती है। वर्ष 2011, 2012, 2013, 2014 में पाकिस्तान की पुरुष व महिला टीमें हिस्सा ले चुकी हैं। सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट 25 अक्तूबर से तीन नवंबर तक चलेगा। इसमें पाकिस्तान की दो टीमों के अलावा 18 टीमें हिस्सा लेने वाली थीं। रेलवे, इंडियन ऑयल, पीएनबी दिल्ली, पंजाब एंड सिंध बैंक, आरसीएफ कपूरथला, एफसीआई दिल्ली, सीआरपीएफ दिल्ली, भारतीय वायु सेना, सीएजी दिल्ली, सीआईएसएफ दिल्ली, आर्मी इलेवन, आईटीबीपी जालंधर, भारतीय नौसेना मुंबई, एयर इंडिया, मुंबई, ओएनजीसी दिल्ली, पंजाब पुलिस, ईएमई जालंधर और बीएसएफ जालंधर टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन


सुरजीत हॉकी सोसाइटी के सीईओ इकबाल सिंह संधू ने कहा कि पाकिस्तान की दो टीमों ने सुरजीत हॉकी में खेलने की इच्छा जताई थी और तैयारियां भी पूरी हो चुकी थीं। टीमों के रुकने व ट्रांसपोर्ट का बंदोबस्त हो चुका था लेकिन पांच दिन पहले ही केंद्र ने दोनों टीमों को वीजा देने से इन्कार कर दिया है। सुरजीत हॉकी सोसाइटी के उपाध्यक्ष राणा टुट व सुरिंदर सिंह भापा ने कहा कि ऐसा माना जा रहा था कि भारत-पाक का तनाव खेल पर नहीं पड़ेगा और लोगों को बेहतर मुकाबले देखने को मिलेंगे। चेन्नई में एशियन ट्रॉफी हुई थी, जिसमें पाकिस्तान की हॉकी टीम ने हिस्सा लिया था लेकिन पंजाब में टूर्नामेंट के लिए वीजा नहीं दिया गया। यह समझ से परे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed